Thursday, September 17, 2026
Home Crime India तरनतारन सरपंच हत्याकांड- मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

तरनतारन सरपंच हत्याकांड- मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में आम आदमी पार्टी के सरपंच की हत्या मामले में फरार दो शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों की टांगों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के पास से एक एके-47 असॉल्ट राइफल और पिस्टल बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक 18 फरवरी को गांव शेरों स्थित एक मैरिज पैलेस में गांव ठठिया महंता के आप सरपंच हरबिंदर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल दो संदिग्ध क्षेत्र में किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सरहाली कलां इलाके में नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान गांव घड़का के पास संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों की टांगों में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव वरपाल निवासी मनप्रीत सिंह और खडूर साहिब के गुरदेव सिंह उर्फ बाबा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक चीनी निर्मित एके-47 राइफल, मैगजीन, चार कारतूस, एक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों लखबीर सिंह लंडा और सतनाम सिंह सत्ता नौशहरा से जुड़े बताए जा रहे हैं। सरपंच की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस वारदात की जिम्मेदारी भी ली गई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस हत्याकांड में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों को हथियार कहां से और किस नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध कराए गए।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...