ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में करवाचौथ के दिन प्रेमविवाह करने वाली महिला के साथ उसके पति ने हैवानियत की हद पार कर दी थी। आरोपी ने पत्नी को निर्वस्त्र कर उसके हाथ, पैर और मुंह बांधकर तेजाब और चाकू से हमला किया। पीड़िता का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसिड अटैक फाइटर युवतियों ने इस मामले में मंगलवार को पुलिस कमिश्नर दफ्तर में पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
करवाचौथ के दिन ग्रेनो वेस्ट में तेजाब के हमले की शिकार हुई पीड़िता का पूरे मामले की जानकारी देता वीडियो सामने आया है। एसिड अटैक फाइटर अंशु और उनकी साथियों ने बताया कि करवाचौथ पर पीड़िता ने व्रत रखा था। शाम चार बजे आरोपी बाथरूम में ले गया और निर्वस्त्र कर दरिंदगी की। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की और इलाज में भी लापरवाही बरती। आरोपी ने उसके चेहरे, शरीर और गुप्तांग पर भी तेजाब डाला।







