Friday, May 15, 2026
Home Crime Delhi गर्भ में पल रहे भ्रूण की जानकारी देने वाला क्लीनिक संचालक गिरफ्तार,...

गर्भ में पल रहे भ्रूण की जानकारी देने वाला क्लीनिक संचालक गिरफ्तार, मोटी रकम लेकर देता था जानकारी 

दिल्ली। हिरणकूदना की एक क्लीनिक में भ्रूण लिंग जांच करने का मामला सामने आया है। क्लीनिक संचालक मोटी रकम लेकर गर्भ में पल रहे भ्रूण के लड़का या लड़की होने की जानकारी देता था। इसका पता चलने पर सोनीपत और पश्चिमी दिल्ली की पीएनडीटी की संयुक्त टीम ने क्लीनिक पर छापा मारकर क्लीनिक संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं टीम ने क्लीनिक संचालक की जानकारी पर दो अस्पतालों में छापा मारकर अल्ट्रासाउंड की मशीनों को सील कर दिया है। टीम ने चिकित्सक और दोनों सेंटर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

सोनीपत के सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि पीएनडीटी टीम को दिल्ली में विनय क्लीनिक में भ्रूण लिंग जांच करने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने एक डिकॉय को तैयार कर विनय क्लीनिक के संचालक हिरणकूदना निवासी शेरपाल सिंह के बीच भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए 50 हजार रुपये में सौदा तय करवाया।

9 अक्तूबर को क्लीनिक संचालक ने डिकॉय से 5 हजार रुपये लेकर अगले दिन क्लीनिक पर बुलाया। शेरपाल सिंह ने अगले दिन बाकी के 45 हजार रुपये लेकर डिकॉय को मुंडका के सीडी ग्लोबल अस्पताल भेज दिया। वहां पर उसे 2500 रुपये की रसीद काटकर रेफरल स्लिप दे दी गई। दोपहर बाद 3 बजे अल्ट्रासाउंड करने का समय दिया गया, मगर डिकॉय ने नहीं माना।

इस पर उसे सुप्रीम डायग्नोस्टिक सेंटर भेजा दिया गया। वहां पर उसका अल्ट्रासाउंड किया गया। इसके बाद डिकाॅय वापस हिरणकूदना में क्लीनिक संचालक के पास आ गई। क्लीनिक संचालक शेरपाल सिंह ने उन्हें बताया कि उनके गर्भ में लड़का पल रहा है। डिकॉय के इशारे पर पहुंची टीम ने शेरपाल सिंह को पकड़ लिया और मौके से 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए।

इसके बाद टीम मुंडका के सीडी ग्लोबल अस्पताल व सुप्रीम डायग्नोस्टिक सेंटर जाकर कागजातों की जांच की। कमी मिलने पर दोनों सेंटर की अल्ट्रसाउंड मशीनों को सील कर दिया गया। इसके साथ ही टीम ने क्लीनिक संचालक व दाेनों सेंटर संचालकों के खिलाफ मुंडका थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...