Friday, September 18, 2026
Home Crime UP नाम बदलकर नाबालिग छात्रा से बनाये शारीरिक संबंध, मुकदमा दर्ज कर आरोपी...

नाम बदलकर नाबालिग छात्रा से बनाये शारीरिक संबंध, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

आगरा। छत्ता थाना क्षेत्र में विशेष समुदाय के युवक ने नाम बदलकर नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर ली। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ब्लैकमेल कर शादी से पहले उसे धर्म परिवर्तन के लिए कहा। तब पता चला आरोपी राज नहीं सरफराज है। तब से छात्रा गुमसुम रहने लगी। कारण पर उसने परिजन को मामले की जानकारी दी।परिजन ने इस संबंध में हिंदू संगठनों से संपर्क किया। बृहस्पतिवार को संगठनों के पदाधिकारी छत्ता थाने पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पीड़ित छात्रा के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

छात्रा भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन पड़ोस के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। वहीं आरोपी युवक चांदी का काम करता था। उसने मौके का फायदा उठाकर अपना नाम राज बताकर उससे दोस्ती कर ली। उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसने बहन के साथ दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल कर वह बाद में दुष्कर्म करता रहा। छोटी बहन ने उससे शादी के लिए कहा तो युवक की असलियत सामने आ गई। उसने कहा कि शादी से पहले धर्म परिवर्तन करना होगा। तब पता चला कि वह जीवनी मंडी निवासी सरफराज है। आरोपी की असलियत सामने आने के बाद बहन अवसाद में चली गई।

मां के पूछने पर उसने घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उनके रिश्तेदारों ने मामले की जानकारी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों को दी। संगठनों के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छत्ता थाना प्रभारी निरीक्षक हंसराज भदौरिया ने बताया कि छात्रा के भाई की तहरीर पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी, धोखाधड़ी और विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी सरफराज को गिरफ्तार कर लिया है। छात्र के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। शुक्रवार को आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...