Thursday, June 18, 2026
Home Crime Uttarakhand विधवा महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसी के घर में किया दुष्कर्म 

विधवा महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसी के घर में किया दुष्कर्म 

शादी का झांसा देकर ऐंठे लाखों रुपये 

रुड़की। विधवा महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसी के घर में उससे दुराचार किया गया। बाद में उसे शादी का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला द्वारा कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव में उसका विवाह हुआ था। वह आज भी अपने पति के घर में ही रहती है।

पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2018 में उसके पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उसके पति द्वारा कराए गए बीमा की रकम उसे मिली थी। इसके अलावा गन्ना समिति से भी उसे रकम मिली थी। साथ ही फसल का पैसा भी उसके पास था। कुल मिलाकर उसके पास लाखों रुपये की रकम थी। पीड़िता का कहना है कि उसके भाई का एक मित्र उसके घर पर आने-जाने लगा। आरोप है कि एक दिन आरोपी उसके घर पर आया तब वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके चलते वह बेहोश हो गई तथा आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब उसे होश आया तो उसने आरोपी को फोन पर घटना के बारे में पूछताछ की। कहा कि वह इस संबंध में पुलिस में शिकायत करेगी। लेकिन आरोपी ने उसे मना लिया तथा उससे शादी का वादा कर डाला।

पीड़िता का कहना है कि कुछ दिनों के बाद आरोपी ने उसे अपने कारोबार में लगाने के लिए दस लाख रुपये उधार मांगे। साथ की कहा कि वह उन रुपयों का उसे हर महीने लाभ भी देता रहेगा। पीड़िता का कहना है कि उसने उसे रुपये दे दिए। इस प्रकार उसने कई बार अपने अन्य साथियों के खाते में भी उससे लाखों रुपये ट्रांसफर कराये। करीब 16 लाख रुपये की रकम जब महिला आरोपी को दे चुकी तो उसने अपनी रकम वापस मांगी। तो आरोपी ने ढाई लाख रुपये की रकम उसके खाते में वापस की। बाद में वादा किया कि जल्द ही वह पूरी रकम वापस कर देगा, लेकिन आरोपी ने रकम वापस नहीं की।

आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ लगातार दुष्कर्म किया जाना जारी रखा। पीड़ित महिला ने जब उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे साफ तौर पर इनकार कर दिया। कहा कि यदि उसने इस संबंध में किसी से कोई बात कही तो वह उसे जान से मार डालेगा। पीड़िता का कहना है जिसके बाद उसके द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पीड़ित महिला के कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम निवासी ग्राम मंडावली, अंकुर निवासी ग्राम लिब्बाहरेडी तथा दीपक निवासी अज्ञात के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...