Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi CBI की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 8.5 लाख फर्जी...

CBI की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 8.5 लाख फर्जी बैंक खातों का नेटवर्क उजागर

बिना KYC खुले हजारों खाते, बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत उजागर

नई दिल्ली। देशभर में बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों पर शिकंजा कसते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ‘ऑपरेशन चक्र-V’ के तहत एक बड़ा अभियान चलाया। यह छापेमारी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुल 42 ठिकानों पर की गई। अभियान का उद्देश्य फर्जी बैंक खातों के जरिये चल रहे ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ करना था।

ठगी का हाई-टेक जाल, बैंकों की 700 शाखाओं में 8.5 लाख फर्जी खाते

CBI की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, देशभर की 700 से अधिक बैंक शाखाओं में करीब 8.5 लाख फर्जी अकाउंट खोले गए। ये खाते बिना किसी वैध दस्तावेज, KYC या सख्त जांच के खोले गए थे। इन खातों का प्रयोग साइबर फ्रॉड से लूटी गई राशि को ट्रांसफर व निकालने के लिए किया जा रहा था।

अंदर तक फैला है नेटवर्क, बैंक कर्मचारी और एजेंट भी शामिल

जांच में सामने आया कि इस फर्जीवाड़े में बैंक अफसर, एजेंट, बैंक कॉरेस्पॉन्डेंट्स, बिचौलिए और ई-मित्र जैसे सर्विस सेंटर से जुड़े लोग भी शामिल थे। ये लोग मोटे कमीशन के बदले साइबर ठगों के लिए फर्जी खाते खुलवाते थे। पूरे रैकेट का संचालन सुनियोजित तरीके से किया जा रहा था।

9 आरोपित गिरफ्तार, कई पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज

CBI ने इस नेटवर्क को उजागर करते हुए भारतीय दंड संहिता (IPC), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब तक इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें फर्जी खाताधारक, एजेंट, बैंककर्मी और बिचौलिए शामिल हैं। मामले की जांच तेजी से जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...