Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi युवक की मौत के पांच माह बाद उसकी हवलदार पत्नी के खिलाफ...

युवक की मौत के पांच माह बाद उसकी हवलदार पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली। गोकुलपुरी में श्रेय राठी (40) नामक युवक की मौत के पांच माह बाद उसकी हवलदार पत्नी तारा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि पुलिसिया रौब दिखाने के अलावा तारा पति से मारपीट करती थी। उसके खिलाफ पहले भी दो बार गोकुलपुरी थाने में शिकायत दी गई थी। परेशान होकर श्रेय राठी ने 16 सितंबर 2023 को गंगा विहार स्थित अपने घर में फंदा लगा लिया था। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने पत्नी पर तमाम आरोप लगाते हुए उसे मौत का जिम्मेदार बताया था।

आत्महत्या के बाद अब पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच कराने की बात कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, तारा दिल्ली पुलिस में हवलदार है। फिलहाल उसकी तैनाती पूर्वी जिले में है। श्रेय के परिवार ने तारा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। श्रेय राठी परिवार के साथ गंगा विहार में रहते थे। परिवार में पिता ओमपाल सिंह, मां उर्मिला चौधरी व अन्य सदस्य हैं। ओमपाल दिल्ली पुलिस से एसआई के पद से सेवानिवृत्त हैं।

श्रेय एमबीए करने के बाद निजी कंपनी में नौकरी कर रहे थे। पुलिस को दिए बयान में उर्मिला चौधरी ने बताया कि उन्होंने तीन दिसंबर 2012 को बेटे की शादी मथुरा के गांव नावली निवासी तारा से की थी। शादी के बाद से ही तारा ने परिवार से अलग रहने के लिए श्रेय पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वह खुद आत्महत्या करने और पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देने लगी। पत्नी से परेशान होकर श्रेय ने 23 जुलाई 2013 को तारा की शिकायत गोकुलपुरी थाने में भी की, लेकिन इसके बाद भी श्रेय को परेशान करती रही।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...