Friday, September 18, 2026
Home Crime India प्रॉपर्टी के कागजात में बदलाव करने के लिए 34.70 लाख रुपये रिश्वत...

प्रॉपर्टी के कागजात में बदलाव करने के लिए 34.70 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में पटवारी के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब। प्रॉपर्टी के कागजात में बदलाव करने के लिए 34.70 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस ने पटवारी उसके भाई, पिता और एक सहयोगी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पटवारी के भाई का जूते का कारोबार है। उसने पाकिस्तान से जूते मंगवाए और रिश्वत के तौर पर 3.40 लाख रुपये पीड़ित से रिश्वत के तौर पर वसूले। इतना ही नहीं आरोपियों ने जन्मदिन पार्टी के लिए भी 80 हजार रुपये का बिल पीड़ित से ही दिलवाया।

पटवारी गुरविंदर सिंह के रिश्वत का मामला उस समय चर्चा में आया था, जब आप विधायक गुरप्रीत गोगी ने उसके यहां छापा मारा था और बाद में डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने पटवारी गुरविंदर को निलंबित कर दिया था। जब रिश्वत के तौर पर 34.70 लाख रुपये देने के बाद भी काम नहीं हुआ तो बठिंडा के रामपुरा फूल निवासी बब्बू तंवर ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार विरोधी लाइन पर की।  इसके बाद जांच विजिलेंस के पास पहुंची।
विजिलेंस ने जांच में आरोप सही पाए। इसके बाद पटवारी गुरविंदर सिंह, उसके एजेंट निक्कू को नामजद करने के साथ पटवारी के भाई और पिता पर भी रिश्वत लेने की साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। शिकायतकर्ता बब्बू तंवर के अनुसार दोनों ने वर्ष 1994 में पंजीकृत अपने पिता की संपत्ति के म्यूटेशन को मंजूरी देने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली थी। बाद में आरोपियों के मन में लालच आ गया कि करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी है तो क्यों न और पैसे वसूले जाएं। इसके बाद एजेंट निक्कू, उसके पिता और पटवारी के भाई ने एक-दूसरे की मिलीभगत से संपत्ति के म्यूटेशन को मंजूरी देने के बदले 27.50 लाख रुपये की रिश्वत ली।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उपरोक्त पटवारी और उसके एजेंट निक्कू ने उससे दो आईफोन, स्मार्ट घड़ियों के साथ-साथ पाकिस्तान से जूते खरीदने के लिए 3.40 लाख रुपये भी लिए थे। जांच के अनुसार उपरोक्त पटवारी ने न तो संपत्ति का नामांतरण किया और न ही शिकायतकर्ता से प्राप्त राशि लौटाई, जिससे साबित होता है कि दोनों आरोपियों ने रिश्वत लेने के बाद भी उसके साथ धोखाधड़ी की है।

एसएसपी विजिलेंस रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपियों को शिकायत मिलने के बाद कई बार नोटिस कर बुलाया गया था लेकिन आरोपी पेश नहीं हुए तो बाद में कार्रवाई कर दी गई। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश के लिए छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...