Friday, September 18, 2026
Home Crime India पटना में अपराधियों ने महिला की गला रेतकर की हत्या, स्थानीय लोगों...

पटना में अपराधियों ने महिला की गला रेतकर की हत्या, स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

बिहार। पटना में अपराधियों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किये। घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया लगाया। घटना पटना जिला के दानापुर थाना क्षेत्र का है।

आरोपी बैंक में बना था गारंटर

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि दानापुर प्रखंड कार्यालय के पीछे बाढ़ कटाव पीडित महादलित बस्ती है। उस बस्ती में लालसा देवी नाम की एक महिला बैंक से कर्ज के रूप में पैसा ली थी, जिसका गारंटर आनंदी नाम का व्यक्ति था। लोगों का कहना है कि पैसा लेने के बाद लालसा देवी ने बैंक को पैसा देना बंद कर दिया था। गारंटर होने के नाते आनंदी को बैंक बराबर रुपयों के लिए तगादा कर रहा था। इसको लेकर आनंदी शुक्रवार को लालसा देवी से इस बात की सूचना देने महादलित बस्ती पहुंचा।

विवाद होने के दौरान महिला पर चाक़ू से किया हमला 

इसी क्रम में दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि आनंदी ने लालसा देवी के घर में रखे गए किचन से चाकू निकालकर लालसा देवी के गले पर वार कर दिया। इस हादसे में लालसा देवी वहीं गिर पड़ी। खून से लथपथ लालसा देवी को स्थानीय लोगों ने आननफानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। तत्काल घटना की सूचना दानापुर थाने को दी गई।

पुलिस पर लगाया पक्षपात करने का आरोप 
घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। इस मामले को लेकर लालसी देवी के पति लाल बाबूराम ने पांच लोगों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करा देना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इसके विरोध में लोगों ने सड़क जामकर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। काफी समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम खत्म कराया गया।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...