इंदौर। 10वीं की एक छात्रा ने दादा की डांट से नाराज होकर फांसी लगा ली। बच्ची अपने दादा-दादी के साथ परदेशीपुरा इलाके में रहती थी। गुरुवार को बच्ची को उसके दादा ने खाना खाने के लिए कहा जिस बात पर नाराज होकर छात्रा अपने कमरे में चली गई। बहुत देर के बाद दादा-दादी ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद था।
इसके बाद पुलिस को बुलाया और दरवाजा तोड़कर अंदर गए। अंदर देखा तो पता चला कि छात्रा फांसी ने फंदे पर झूल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल में भेजा है।







