Thursday, September 17, 2026
Home Crime India बहादुरगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट और पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप, दामाद...

बहादुरगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट और पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप, दामाद समेत चार पर केस

बहादुरगढ़। सांखौल निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दामाद और उसके तीन साथियों पर रास्ता रोककर मारपीट करने, पिस्तौल के बल पर धमकाने और बेटी के तलाक से जुड़े दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक हमले में उसे शरीर पर सात चोटें आईं, जिसके बाद उसने सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में उपचार और मेडिकल कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंपनी से घर लौटते समय रोका

पुलिस को दी शिकायत में सतबीर ने बताया कि वह बहादुरगढ़ स्थित पारले कंपनी में डाई चलाने का काम करता है। 11 अगस्त को करीब दोपहर दो बजे छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से अपने गांव सांखौल जा रहा था। आरोप है कि रूपाली ढाणी के पास सूर्य कंपनी से पहले पीछे से आई एक सफेद रंग की कार ने उसकी साइकिल के पास आकर रास्ता रोक दिया।

सतबीर के अनुसार, कार से चार युवक बाहर आए, जिनमें उसका दामाद हर्ष निवासी इस्माइला ग्यारह-बी पाना भी शामिल था।

लात-घूंसों से पीटने का आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया कि हर्ष ने उसके साथ थप्पड़, घूंसों और लातों से मारपीट की। इसके बाद उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। सतबीर का कहना है कि हर्ष के साथ आए तीन अन्य युवकों ने भी उसका हाथ मरोड़ा और उसे जमीन पर गिराकर मारपीट की।

तलाक के कागजात पर साइन कराने का आरोप

सतबीर ने शिकायत में आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान हर्ष उस पर उसकी बेटी के तलाक से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि हस्ताक्षर नहीं करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना के बाद घायल सतबीर ने सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में अपना इलाज कराया और मेडिकल करवाने के बाद पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित ने आरोपियों से अपने और परिवार की सुरक्षा को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...