Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP कार सवारों ने युवक की सरेराह चाकू से गोदकर की हत्या, रिपोर्ट...

कार सवारों ने युवक की सरेराह चाकू से गोदकर की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

मेरठ। पल्लवपुरम की तिरुपति गार्डन कॉलोनी निवासी एमबीए के छात्र प्रियांशु जैन (24) की गुजरात के अहमदाबाद में कार सवारों ने सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी। प्रियांशु की बाइक में कार की टक्कर लगने पर उसने चालक से विरोध जताया था। इसके बाद कार सवारों ने करीब दो सौ मीटर पीछा कर वारदात को अंजाम दिया। प्रियांशु अहमदाबाद के मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन में पढ़ाई कर रहे थे। लावड़ रोड पर तिरुपति गार्डन में पंकज जैन अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी रीनू जैन, बड़ी बेटी गितिका जैन के अलावा बेटा प्रियांशु था।
पंकज का शारदा रोड पर रोक्सी इंडस्ट्रीज के नाम से ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स का शोरूम है। पत्नी रीनू गृहिणी हैं। बेटी गीतिका की शादी हो चुकी है। वह गुरुग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है। प्रियांशु जैन ने अहमदाबाद के कॉलेज में दो वर्ष पूर्व एमबीए में प्रवेश लिया था। थापरनगर निवासी छात्र के मौसा राजीव गोयल ने बताया कि प्रियांशु दिवाली की छुट्टी पर घर आया था। दिवाली मनाने के बाद वह चार नवंबर को कॉलेज चला गया था। रविवार दोपहर प्रियांशु ने अपने परिजनों से फोन पर बात की थी और दोबारा जल्दी घर आने के लिए कहा था।
राजीव गोयल ने बताया कि रविवार रात प्रियांशु अपने दोस्त पृथ्वीराज परीक्षितदास महापात्रा के साथ बाइक से एक बेकरी पर केक लेने गया था। केक खरीदने के बाद दोनों छात्र बाइक से हॉस्टल लौट रहे थे। इसी बीच बोपल चौराहे के पास एक कार से उनकी बाइक की टक्कर लग गई। प्रियांशु ने चालक से कार सही से चलाने की बात कही थी। दोनों दोस्त बाइक लेकर हॉस्टल की ओर निकल गए। आरोपी कार सवारों ने लगभग 200 मीटर पीछा किया और ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।
कार सवार युवकों ने चाकू से प्रियांशु पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां छात्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। अहमदाबाद पुलिस ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का बुरा हाल हो गया। पल्लवपुरम पुलिस टीम छात्र के घर पहुंची। यहां पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।
प्रियांशु के दोस्त पृथ्वीराज ने बोपल पुलिस स्टेशन में अज्ञात कार चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक अहमदाबाद ग्रामीण ने बताया कि बाइक सवार छात्र बेकरी से केक खरीद कर हॉस्टल जा रहे थे। रास्ते में कार सवारों से कहासुनी हो गई। छात्र बाइक लेकर आगे निकल गए थे। आरोपी ने पीछा कर छात्रों की बाइक रोक ली थी। आरोपी चालक ने छात्रों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद कार से चाकू निकाल कर प्रियांशु पर छह से ज्यादा वार किए।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...