Sunday, September 20, 2026
Home Crime India दबंगों ने दो भाइयों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत,...

दबंगों ने दो भाइयों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत, आरोपी फरार

सीवान। दरौंदा थानाक्षेत्र के बेला गोविंदपुर गांव में मामूली विवाद में चाकूबाजी की घटना ने एक युवक की जान ले ली। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब स्थानीय अवध किशोर शर्मा के दोनों बेटे विक्की शर्मा और विशाल शर्मा बाइक से कहीं जा रहे थे। गांव के ही कुछ लोगों ने उनके तेज रफ्तार में बाइक चलाने पर आपत्ति जताई। लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में तीखी बहस होने लगी।

विवाद के दौरान दबंगों ने विक्की और विशाल पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विक्की शर्मा को मृत घोषित कर दिया। मृतक विक्की शर्मा दरौंदा थानाक्षेत्र के गोविंदपुर निवासी थे, जबकि घायल विशाल शर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं और अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दरौंदा थाना प्रभारी छोटन कुमार ने घटना को आपसी विवाद का मामला बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...