Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi स्विटजरलैंड से बुलाया दिल्ली, फिर काला जादू दिखाने का झांसा देकर की...

स्विटजरलैंड से बुलाया दिल्ली, फिर काला जादू दिखाने का झांसा देकर की हत्या 

नई दिल्ली। हर कीमत पर लीना को मौत की घाट उतारने के लिए गुरप्रीत ने साजिश रची। स्विटजरलैंड से दिल्ली बुलाने के बाद अपनी मंशा की भनक नहीं होने देने के लिए उसने झाड़-फूंक व काले जादू का भी सहारा लिया। 16 अक्तूबर की रात अकेले होने पर आरोपी ने काला जादू दिखाने का झांसा देकर लीना के हाथ-पैर चेन से बांध दिए। फिर गला घोंटने के दौरान चेन की पकड़ मजबूत रखने के लिए दोनों सिरों पर ताला लगा दिया। इसके बाद झाड़-फूंक के बहाने गला घोंट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद घर में खड़ी कार में शव छिपा दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी गुरप्रीत ने पूछताछ में बताया कि दो महीने की बातचीत के दौरान उसकी हर कोशिश लीना को भारत भ्रमण के लिए राजी करने की रही। इसमें थोड़ी सहूलियत इसलिए हुई कि पिछली मुलाकातों में आरोपी को पता चल गया था कि लीना पर्यटन की शौकीन है। अब गुरप्रीत जब भी मृतका से फोन पर बात करता, उसे भारत के पर्यटक स्थलों के बारे में हैरान करने वाली जानकारी देता। लगातार भरोसे में लेने की कई कोशिशों के बाद लीना भारत आने को राजी हो गई। 11 अक्तूबर को जब लीना दिल्ली पहुंची तो घर लाने की जगह उसे होटल में ठहरा दिया, ताकि किसी को पता न चले। 16 अक्तूबर को उसने रात के भोजन पर परिजनों से मिलाने के बहाने लीना को बुलाया। रात में उसने कमरे में काला जादू दिखाने की बात कही और हत्या कर दी।

पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया। मामले की उलझी कड़ियां सुलझाने के लिए पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर मांगा। अदालत ने चार दिन का रिमांड दे दिया। पुलिस अब आगे पूछताछ कर हत्या की गुत्थी सुलझाएगी। इस दौरान उसके बयान की सत्यता की जांच होगी। गुरप्रीत को पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रात 11 बजे पुलिस गुरप्रीत के घर पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के दरवाजे को खटखटाया तो काफी देर तक परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला। वह उन्हें बताते रहे कि यहां सिर्फ तीन लोग रहते हैं।

आरोपी के पिता, मां और बहन पुलिस को इधर उधर की बातें करते रहे। इस बीच आरोपी ने पीछे के रास्ते से भागने की कोशिश की। पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर रखा था। दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस ने घर की खिड़की को काटना शुरू किया। जब पुलिस ने खिड़की के रास्ते घुसने की कोशिश की तो परिजनों ने आरोपी को पीछे के रास्ते में भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि गुरप्रीम के दिल्ली में कई मकान हैं। परिवार आठ साल से जनकपुरी बी ब्लॉक में तीन मंजिला इमारत के अपर ग्राउंड फ्लोर पर रह रहा था। परिजन किसी से बातचीत नहीं करते थे। सभी झगड़ालू हैं। परिवार हमेशा दरवाजा को बंद रखता था। सुबह के समय आरोपी के माता-पिता थैला लेकर कुछ देर के लिए बाहर निकलते थे। गुरप्रीम घर से बाहर मुंह पर कपड़े बांधकर निकलता था। अकसर घर में पूजा-पाठ होता था।

आरोपी के घर से 2.10 करोड़ रुपये मिले हैं। पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को इसकी सूचना दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी कोई काम नहीं करता था। वह पहले प्रॉपर्टी डीलर था। वह कई दोस्तों से काफी पैसे ले चुका है। पिता भी कोई काम नहीं करते हैं। आरोपी के दिल्ली में 7 से 8 मकान हैं। इनसे आने वाले किराये से परिवार का भरण पोषण होता है। आरोपी के घर से दो करोड़ रुपये कहां से आए और दिल्ली में इतनी प्रॉपर्टी कैसे खरीदी आयकर विभाग की इसकी जांच करेगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...