Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली में फिर हैवानियत- एकतरफा प्यार में युवती पर चाकू से ताबड़तोड़...

दिल्ली में फिर हैवानियत- एकतरफा प्यार में युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत नाजुक

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर खौफनाक वारदात सामने आई है। बताया जाता है कि दिल्ली के लाडो सराय इलाके में एक तरफा प्यार में पड़े एक शख्स ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 6.30 बजे पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें युवती पर चाकू से कई वार किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक, लड़का और लड़की दोनों करीब ढाई साल से रिलेशन में थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की ने आरोपी से दूरियां बनानी शुरू की थी। इसको लेकर युवक गुस्से में था। गुरुवार की सुबह दोनों ने लाडो सराय इलाके में मुलाकात की थी। बताया जाता है कि जब युवती वापस अपने कैब की ओर जाने लगी तभी शख्स ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। कैब लड़की ने बुक कराई थी। कैब ड्राइवर ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को वहीं दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम गौरव पाल है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 23 साल जबकि आरोपी गौरव पाल 27 साल का है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी के खिलाफ साकेत पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच 10 सिंतबर को झगड़ा हुआ था। उस समय भी पुलिस को कॉल की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को तब दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़ने की बात पता चली थी।

पुलिस ने लड़की से शिकायत दर्ज कराने के बारे में पूछा था। उस समय लड़की ने शिकायत देने से मना कर दिया था। पुलिस को जो कॉल की गई थी उसमें बताया गया था कि एक लड़का किसी लड़की को तंग कर रहा है। वह उसके घर के सामने आ गया है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...