मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र मछेरान निवासी एक युवक की अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर शव एक स्कूल में फेंक दिया। सुबह शव मिलने पर क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। मृतक के सिर में गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव को रात के वक्त स्कूल में डाल दिया।
सुबह रेलवे रोड थाना क्षेत्र केसर गंज के पास राजकीय कन्या दीक्षा विद्यालय में एक शव मिलने की सूचना पर आसपास इलाके में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और शव मिलने की सूचना थाना रेलवे रोड पुलिस को दी। सूचना के बाद रेलवे रोड पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। युवक की उम्र 35 के आसपास की थी।







