Thursday, September 17, 2026
Home Crime UP प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने नाबालिग बहन की हत्या की, आरोपी...

प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने नाबालिग बहन की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। एनएच-34 स्थित इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। जहां नाबालिग बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज बड़े भाई ने घर में उसे पीटा। वह बचकर बाहर सड़क पर भाग आई। भाई पीछे-पीछे आया। दोबारा से पीटा और फिर गला दबाकर मार डाला। इस दौरान भीड़ तमाशा देखती रही। करीब आधा घंटे बाद किसी ने डायल-112 को सूचना दी। इंचौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की दो डीवीआर कब्जे में ले ली। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इंचौली थाना अंतर्गत एक गांव में मुस्लिम परिवार रहता है। आठ बहन-भाईयों में सबसे छोटी बहन का दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। चार माह वह युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। किशोरी अब फिर से उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। जिसको लेकर बीती रात से कई बार विवाद हुआ। सुबह करीब 11 बजे भी उसके साथ मारपीट की गई। वह घर से भाग निकली और गांव की मुख्य सड़क पर आ गई।
पीछे से सबसे बड़ा भाई पहुंच गया और बहन को पीटने लगा। यह देख मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। देखते ही देखते भाई ने बहन का गला दबा दिया। यह सब मौके पर खड़ी भीड़ ने देखा लेकिन तड़फती किशोरी को किसी ने दरिंदे से नहीं बचाया। कुछ ही मिनटों में उसने दम तोड़ दिया। आरोपी भाई घर पहुंच गया। करीब 20 मिनट तक उसका शव सड़क पर पड़ा रहा। डायल-112 पहुंची और इंचौली पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर इंचौली प्रभारी योगेंद्र कुमार पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद हत्यारोपी भाई घटनास्थल से करीब 100 कदम की दूरी पर स्थित घर पहुंच गया। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। मौके पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी लोग पुलिस को जानकारी देने से बचते रहे। घटनास्थल पर चार सीसीटीवी कैमरे लगे है। जिसमें से तीन ग्राम पंचायत के हैं और एक गेट के बाहर के गेट पर लगा था। पुलिस ने सबसे पहले उन कैमरों के डीवीआर कब्जे में ले लिए। वहीं, लोगों से मोबाइल में बनाई गई वीडियो के बारे में भी पूछताछ की।
इंचौली थाना प्रभारी योगेंंद्र कुमार ने बताया कि मार्च माह में किशोरी एक युवक के साथ चली गई थी। उस समय दोनों को दूसरे राज्य से बरामद किया गया था। उसके बाद परिजनों ने युवक पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद युवक को जेल भेज दिया गया था। अब इस घटना में आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...