Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India प्रेमिका की गला रेत कर की हत्या, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से...

प्रेमिका की गला रेत कर की हत्या, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी गिरफ्तार

पंजाब। लुधियाना गिल रोड रेलवे लाइनों के पास गला रेत कर मौत के घाट उतारी गई संदीप कौर की हत्या के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने छह घंटे में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के मामले में उसके प्रेमी गांव धांधरा रोड के रहने वाले जसवीर सिंह उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले दस साल से एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी जस्सी को शक था कि संदीप कौर के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। वह कनाडा जाना चाहती थी लेकिन आरोपी उसे जाने नहीं देना चाहता था। इस कारण दोनों में कई दिन से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर आरोपी ने संदीप कौर को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला। इसके बाद आरोपी जस्सी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और उसकी कार के साथ साथ महिला संदीप कौर की एक्टिवा बरामद कर ली है। एडीसीपी 2 देव सिंह ने बताया कि संदीप कौर और जस्सी दस साल से सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने थे। दोनों में संबंध भी थे। हालांकि जस्सी को संदीप की शादी का पता था, लेकिन उसके बाद भी वह संबंधों में रहा। सात साल पहले संदीप का तलाक हो गया। उसके बाद भी दोनों संबंधों में रहे और जस्सी ने संदीप से संबंध होने के बाद भी किसी अन्य जगह शादी कर ली और संदीप से अवैध संबंध रखे हुए था।

पिछले कुछ समय से जस्सी को शक था कि संदीप के किसी अन्य युवक से संबंध है। वह पिछले कुछ समय से कनाडा जाने की बात कर रही थी। लेकिन जस्सी चाहता था कि संदीप कनाडा न जाए। वहीं संदीप ने कनाडा जाने की जिद पकड़ रखी थी। जिस कारण दोनों में विवाद हो रहा था। रविवार को संदीप गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने के लिए जाती थी। संदीप और जस्सी ने मिलने का प्रोग्राम बनाया। जस्सी और संदीप के बीच कनाडा जाने की बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद जस्सी अपनी कार में बैठा कर संदीप कौर को गिल रोड रेलवे लाइनों की तरफ ले गया। इसके बाद दोनों में बहस हुई तो आरोपी ने संदीप का गला रेत उसकी हत्या कर दी और शव वहीं फेंक फरार हो गया।

RELATED ARTICLES

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल (39) की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और खौफनाक नेक्सस...

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल...

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक...