Thursday, September 17, 2026
Home Crime Delhi उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर भाई ने की भाई की...

उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर भाई ने की भाई की चाकू मारकर हत्या 

दिल्ली- एनसीआर। दयालपुर स्थित चांदबाग इलाके में शनिवार दोपहर उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर शाहिद (30) ने रिश्ते के भाई जहूरुद्दीन (58) की चाकू मारकर हत्या कर दी। जहूरुद्दीन ने ममेरे भाई शाहिद को कुछ समय पूर्व दस हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने पर आरोपी पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। इस बात को लेकर हुए विवाद के बाद शाहिद ने हत्या कर दी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। तीन टीमें बनाकर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि जहूरुद्दीन परिवार के साथ गली नंबर-2, एफ-ब्लॉक, चांदबाग में रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व तीन बेटियां हैं। परिवार का जूते-चप्पल बनाने का कारोबार है। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे जहूरुद्दीन गली नंबर-3, भारत डेयरी, 25 फुटा रोड पर मौजूद थे। इस बीच उनका शाहिद वहां पहुंचा। दोनों रुपयों को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद अचानक आरोपी ने चाकू निकालकर जहूरुद्दीन को मार दिया। गंभीर हालत में पीड़ित को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जहूरुद्दीन के बेटे सोहेल के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शाहिद पेशे से कसाई है।
युवक ने दोस्त पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला

उत्तम नगर इलाके में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में एक युवक ने अपने दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़ित की पहचान बबलू के रूप में हुई है। हमले के दौरान उसके दो दोस्त मौके से भाग गए। लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी भी वहां से फरार हो गया। पीड़ित को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

19 साल का बबलू सपरिवार काली बस्ती उत्तम नगर में रहता है। वह पुणे की एक कंपनी में काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि तीन फरवरी को वह पुणे से अपने घर आया था। छह फरवरी की दोपहर में वह घर से बाहर घूमने के लिए निकला। पड़ोस में रहने वाले उसके दो दोस्त ललित और आकाश मिल गए। तीनों शराब की बोतल लेकर विकासपुरी नाले के पास जाकर शराब पीने लगे। बबलू के मुताबिक, इसी दौरान आकाश के पास उसके एक दोस्त सूरज का फोन आया। उनलोगों ने सूरज को भी वहां बुला लिया। फिर सभी सूरज की बाइक पर सवार होकर शराब की दुकान पर पहुंचे और एक शराब की बोतल खरीदी। सभी फिर से विकासपुरी नाले के पास शराब पीने लगे।

शराब पीने के दौरान ललित की बबलू से किसी बात पर कहासुनी हो गई। ललित ने उसपर पहले शराब की बोतल से हमला किया और फिर चाकू निकलकर उसके कंधे, सीने पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। बबलू पर हमला करते देख आकाश और सूरज वहां से जान बचाकर भाग गए। बचाव की कोशिश में बबलू के हाथ पर भी चाकू लगे। शोर शराबा होने पर वहां काफी लोग जमा हो गए। लोगों को देखकर आरोपी वहां से भाग गया। किसी राहगीर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बबलू को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

कारोबारी के कलेक्शन एजेंट से 50 लाख लूटे
सिविल लाइंस में स्कूटी सवार बदमाशों ने शुक्रवार रात प्लास्टिक दाना कारोबारी के कलेक्शन एजेंट से 50 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय राजेश कुमार (45) पैसे इकट्ठा कर घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी रुकवाकर वारदात अंजाम दी। पीड़ित ने मालिक को खबर देने के बाद पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने कारोबारी के किसी कर्मचारी पर ही लूट का शक जताया है। राजेश के अलावा बाकी कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है, जहां वारदात हुई वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि खजूरी खास निवासी राजेश कई सालों से नेताजी सुभाष प्लेस के एक कारोबारी के पास काम करता है। कारोबारी अक्सर राजेश को भुगतान लेने के लिए भेज देता है। शुक्रवार शाम को कारोबारी ने राजेश को राणा प्रताप बाग और चांदनी चौक से भुगतान लेने के लिए भेजा था। करीब 50 लाख रुपये एक बैग में डालकर राजेश स्कूटी से खजूरी की ओर जाने लगा। रात होने से कारोबारी ने रुपये घर ले जाने के लिए कह दिया था। इस बीच जैसे ही राजेश मॉनेस्ट्री मार्केट फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो बदमाशों ने रोक लिया। एक ने राजेश को हथियार दिखाकर पैरों में रखा रुपयों का बैग लूट लिया। पीड़ित का बयान लेकर सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया।

डिलीवरी बॉय को चाकू मारा
मोती नगर में साइड नहीं देने का आरोप लगाकर बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार जोमैटो के डिलिवरी बॉय रवि गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराकर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, मूलत: गांव सिकरोली, बदायूं निवासी रवि गुप्ता (23) भारत विहार में रहते हैं। वह जोमैटो के लिए फूड डिलिवरी करते हैं। पीड़ित ने बताया कि 7 फरवरी की रात तीन बजे वह स्कूटी से मोती नगर में डिलिवरी करने के लिए आ रहे थे। कर्मपुरा लालबत्ती के बाद तीन युवकों ने साइड ने देने की बात कहकर चाकू मार दिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...