Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi बहन को बार-बार चिढ़ाने पर भाई ने युवक की चाकू से वारकर...

बहन को बार-बार चिढ़ाने पर भाई ने युवक की चाकू से वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार  

दिल्ली। सनलाइट काॅलोनी थाना क्षेत्र में बहन को बार-बार चिढ़ाने पर एक युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी भाई ने मृतक पर चाकू से आठ से ज्यादा वार किए। सनलाइन कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी मोहम्मद जावेद पुत्र स्वर्गीय रईसुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। आरेापी की निशानदेही पर वारदात के समय खून से सड़े कपड़े व जूते बरामद कर लिया है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि 5 जून को 24 को एक पीसीआर कॉल सराय काले खां में स्टेशन-रोड पर एक युवक को चाकू मारने के संबंध में प्राप्त हुई थी। घायल टी-145 हरिजन बस्ती सराय काले खां निवासी रोहित उर्फ मोगली पुत्र तेजपाल (27) पर चाकू से कई वार किए गए थे। उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हत्या होने के बावजूद कोई भी व्यक्ति आरोपी के बारे में जानकारी देने को तैयार नहीं था।सनलाइन कॉलोनी थानाध्यक्ष गुलशन नागपाल की देखरेख में इंस्पेक्टर परवीन कुमार, इंस्पेक्टर कानून एवं व्यवस्था, एसआई प्रेम प्रकाश, एसआई विनय सिवास और पीएसआई मन्नू की टीम ने जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि आरोपी मोहम्मद जावेद पुत्र स्व. रईसुद्दीन मुरादाबाद, यूपी में छिपा हुआ है। टीम ने वहां जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हत्या व 25 आर्म्स एक्ट के तहत हजरत निजामुद्दीन का भगोड़ा अपराधी है। आरोपी के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं। ये हजरत निजामुद्दीन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी ने खुलासा किया कि वह और मृतक रोहित उर्फ मोगली नशे के आदी थे। सराय झील इलाके में खुशबू नाम की महिला रहती है, जिसे मृतक कभी-कभार चिढ़ाता था, जबकि आरोपी उसे बहन मानता है। उसने रोहित को कई बार चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। इसी बात को लेकर दो दिन पहले भी उनमें कहासुनी हुई थी।

तब मृतक ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद उसने हत्या की साजिश रच ली और चाकू खरीद लिया। पांच जून को उसने फिर रोहित को चेतावनी दी। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इस दौरान तैश में आकर आरोपी ने पीडि़त पर चाकू के कई वार कर दिए।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...