Friday, September 18, 2026
Home Crime UP भाई ने हथौड़े से सिर और चेहरा कूचकर की बहन की हत्या,...

भाई ने हथौड़े से सिर और चेहरा कूचकर की बहन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मानसिक बीमार है आरोपी युवक 
शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा मोहल्ले में दिल दहलाने वाली घटना हुई। चचेरी बहन के पागल-पागल कहकर चिढ़ाने से गुस्साए चेचेरे भाई ने हथौड़े से सिर और चेहरा कूचकर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय दोनों घर में अकेले थे। हत्यारोपी के पिता के घर पर पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक मंद्धित है, उसका इलाज भी हो रहा है।
उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के रामबख्श खेड़ा गांव निवासी गोले की पुत्री अंजू (22) पखवाड़ा भर पहले गंगाघाट के चंपापुरवा निवासी चाचा शिवशंकर धानुक के यहां मकरसंक्रांति त्यौहार मनाने के लिए घर आई थी। तब से वह यहीं रूकी थी। अंजू की बुधवार देर शाम उनके ही चचेरे भाई शिवम उर्फ गोलू ने हथौड़े से चेहरे और सिर पर कई वार कर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी के पिता शिवशंकर ने बताया कि उनकी पत्नी सवित्री चार दिन पहले उन्नाव के लुकैयाखेड़ा स्थित अपने मायके चली गई थी। गोलू से बड़ा बेटा राजा और छोटा बेटा बऊवा रोज की तरह नौकरी पर चले गए थे।
घर पर गोलू और अंजू अकेले थी शाम छह बजे वह आर्डनेंस फैक्ट्री से नौकरी कर वापस लौटे तो मेन गेट खुला था तभी गोलू नीचे नंगे पैर आता दिखा पूछा तो घबराने लगा और पागल, पागल कह कर चिल्लाने लगा। ऊपर जाकर देखा तो अंजू सोफे पर औंधे मुंह खून से लथपथ पड़ी थी पास ही एक वजनी हथौड़ा खून से सना रखा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी आरोपी के पिता का कहना है कि गोलू मानसिक बीमार है और 2015 से कानपुर के एक मनोचिकित्सक के यहां से उपचार चल रहा है। जब गोलू से घटना के बारे में पूछा ये कैसे हुआ तो बोला पागल कहकर चिढ़ा रही थी मार दिया।
जांच पड़ताल करने सीओ सिटी सोनम सिंह पहंची जिन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ कर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मौके पर फाेरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच की। कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथौड़ा घर से ही बरामद किया गया। जिसका वजन करीब तीन किलो का होगा जिससे अंजू के माथे, दाहिनी कनपटी और सिर के पिछले हिस्से में तीन से चार गहरे वार किए गए जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दो मंजिला मकान के कई भागों में सीसीटीवी कैमरे लगे पाए गए है। कोतवाल ने घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में होने की संभावनाएं जताई है। जिसके चलते सीसीटीवी का डीवीआर पुलिस ने कब्जें में ले लिया है। अजगैन रामबक्शखेड़ा निवासी गोले से पुलिस ने फोन पर बात की। घटना की जानकारी जैसे ही पिता को लगी घर पर कोहराम मच गया। पिता फोन पर ही रो-रो कर बिलखने लगे। बोले उन्हें समझ नहीं आ रहा यह कैसे हो गया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...