Friday, September 18, 2026
Home Crime India बेखौफ अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मारकर उतारा मौत के...

बेखौफ अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मारकर उतारा मौत के घाट 

पटना। अपराधियों के हौसले आए दिन इतने बुलंद हो रहे है, कि यह अपराधी न तो दिन देख रहे है, और न ही रात, जब इनका जो मकसद हो रहा है, यह उसे तुरंत अंजाम दे रहे है। अब इन बेखौफ अपराधियों ने एक युवक के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बाढ़ अनुमंडल के ढेलवा गोसाई गांव की है। युवक की पहचान बिहारी बीघा निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र दीपक कुमार (21) के रूप में हुई है।

एनएमसीएच पहुंचते ही हो गई मौत 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपक कुमार नाम के युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि तब तक परिजन भी घटनास्थल पर पहुँच चुके थे। परिजनों ने आनन फानन में दीपक को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने दीपक का प्राथमिक इलाज किया और फिर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच रेफर कर दिया। एनएमसीएच पहुंचते ही डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
घटना के संबंध में बाढ़ एसपी राकेश कुमार ने बताया कि दीपक कुमार है ढेलवा गोसाई गांव में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद किया है। पुलिस और एफएसएल की टीम अब यह पता कर रही है कि यह पिस्टल अपराधी का है या मरने वाले का। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मामला अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मामले का खुलासा हो जायेगा।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...