Wednesday, July 15, 2026
Home Crime Delhi नौवीं कक्षा के छात्र का मिला शव, सिर और शरीर पर चोट...

नौवीं कक्षा के छात्र का मिला शव, सिर और शरीर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके से तीन दिन से लापता नौवीं कक्षा के छात्र का शव रविवार को शाम हैदरपुर नहर में मिला है। तीन दिन पहले छात्र अपने स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं आने पर परिवार वालों ने आदर्श नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी थी। इसके बाद से पुलिस किशोर की तलाश कर रही थी। रविवार शाम पुलिस को नहर से शव मिलने की जानकारी मिली। उसके सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं। परिवार वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृत छात्र की पहचान मानव (16) के रूप में हुई है।

वह अपने पिता महावीर सिंह, मां, दो भाई और बहन के साथ आदर्श नगर में रहता था। वह इलाके में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता इलाके में स्थित कपड़ा सिलाई की एक फैक्टरी में काम करते हैं। महावीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मानव अपने स्कूल के लिए घर से 11.30 बजे निकला था। वह स्कूल की दूसरी पाली में पढ़ता था। शाम सात बजे तक मानव घर नहीं आया था। फैक्टरी से आने के बाद से पिता और परिवार के अन्य सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे। पिता के मुताबिक वह उनका दूसरा मोबाइल फोन लेकर स्कूल गया था। फोन पर संपर्क करने पर उसपर बात हो रही थी। फिर फोन बंद हो गया। उनका आरोप है कि उसका एक दोस्त घर आया था, जिसने बताया कि वह किसी लड़के के साथ गांजा पी रहा है और कल सुबह आएगा। उस लड़के ने इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया।

देर रात परिवार वालों ने आदर्श नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की। उसके बाद से पुलिस छात्र की तलाश कर रही थी। पिता ने बताया कि रविवार शाम उन्हें पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी और उसे अंबेडकर अस्पताल में बुलाया। जहां उन्होंने बेटे के शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि शव को हैदरपुर नहर से बरामद किया गया था। उसके सिर और शरीर में चोट के निशान हैं। परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या की गई और फिर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

अवैध मादक पदार्थो के साथ पांच नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख ₹ से अधिक मूल्य की 100.73 ग्राम स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से करीब 3 लाख रूपए कीमत का चोरी का माल हुआ बरामद देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पैनेसिया अस्पताल में हुई...

मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना...

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...