Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi जन्मदिन की पार्टी में खूनी बवाल, युवक की चाकू मारकर हत्या, चार...

जन्मदिन की पार्टी में खूनी बवाल, युवक की चाकू मारकर हत्या, चार गिरफ्तार

दिल्ली। गाजीपुर में बुधवार रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। पार्टी मनाने आए 28 वर्षीय युवक विकास वलेचा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके दोस्त सुमित शर्मा को रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वारदात के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, विकास नोएडा सेक्टर-5 की एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर था और फरीदाबाद के एनआईटी सेक्टर-5 में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहता था। ऑफिस दूर होने के चलते वह कुछ समय से खोड़ा कॉलोनी के एक पीजी में रह रहा था। बुधवार, 30 जुलाई को उसका जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए वह अपने दोस्तों सुमित, अभिषेक, विशाल और अन्य के साथ तीन कारों में सवार होकर गाजीपुर पेपर मार्केट के पास पार्टी मनाने गया।

पार्टी के दौरान अभिषेक ने बताया कि उसका दो दिन पहले मोमोज की दुकान चलाने वाले सलमान खान से झगड़ा हुआ था और वह धमकी दे रहा था। इसी बात पर विवाद फिर से भड़क गया। सलमान अपनी दुकान पर मौजूद था, जिसे देखते ही युवक उससे उलझ पड़े। झगड़ा बढ़ने पर सलमान ने अपने दोस्तों को बुला लिया।

झगड़े के दौरान, विकास ने सलमान को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया। सलमान और उसके साथियों आजाद मिश्रा, मोनू मिश्रा और एक 13 वर्षीय नाबालिग ने रॉड और चाकुओं से विकास पर हमला कर दिया। सुमित उसे बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया और उसकी टांग तोड़ दी। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल विकास को आरोपी आजाद मिश्रा खुद एलबीएस अस्पताल लेकर पहुंचा, ताकि शक न हो। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। बाद में आजाद वहां से फरार हो गया।

पुलिस कार्रवाई
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने गाजीपुर थाने, एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड, स्पेशल स्टाफ और एएटीएस की चार टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और आजाद को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसके बयान और फुटेज के आधार पर बाकी तीन आरोपियों को खोड़ा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी (पूर्वी) अभिषेक धानिया के अनुसार, हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू और रॉड भी बरामद कर लिए गए हैं।

परिजनों का दर्द
विकास के परिजनों का कहना है कि अगर उसके दोस्त समय रहते हिम्मत दिखाते तो शायद आज वह जिंदा होता। परिवार का इकलौता बेटा होने के चलते पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप और बहन बेसुध हैं।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...