Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP 11वीं के छात्र को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, 15 दिन...

11वीं के छात्र को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, 15 दिन पहले दी थी धमकी

मुरादाबाद। मझोला के बुद्धि विहार में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे 11वीं के छात्र वैभव (20) को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देने के बाद भाग निकले। घटना के समय वैभव अपने साथी के साथ बुद्धि विहार में तालाब के पास घूमने गया था। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मुख्य आरोपी ने 15 दिन पहले वैभव को गोली मारने की धमकी दी थी।

सिविल लाइंस के आशियाना कॉलोनी निवासी राजेश राजा दैनिक समाचार पत्र में फोटो जर्नलिस्ट हैं। उनका बेटा वैभव 11वीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार शाम वैभव अपने मित्र आयुष के साथ बुद्धि विहार में घूमने गया था। दोनों ऑटो में बैठ कर बुद्धि विहार में सेंट मेरी स्कूल के पीछे तालाब के पास पहुंचे थे। यहां रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार कुछ युवक पहुंच गए। उन्होंने वैभव और आयुष को घेर लिया। इस दौरान वैभव कंधे में तमंचा सटाकर गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। आरोप है कि हमला करने में अंकित यदुवंशी, सुमित, अमित और अन्य आरोपी शामिल थे।

आरोपियों ने वैभव को धमकी दी कि वह उसके मां बाप और भाई बहन को भी अगवा कर लेंगे। हमलावरों के जाने के बाद आयुष ने इस मामले की जानकारी पुलिस और वैभव के परिजनों को दी। इसके बाद राजेश राजा और परिवार के लोग व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए और घायल को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक्सरे कराने पर पता चला कि गोली कंधे में धंसकर जांघ तक पहुंच गई है। वैभव को गंभीर हालत में यहां से रेफर कर दिया गया है। इसके बाद उसे कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घायल वैभव को गोली मारने वालों में शामिल रहे हिमगिरी निवासी आरोपी अंकित यदुवंशी से 13 जून को मझोला क्षेत्र में वैभव का झगड़ा हुआ था। तब आरोपी अंकित रात में वैभव को उसके घर धमकाने पहुंच गया था। दरवाजा खटखटाया था और धमकी दी कि वह उसे देख लेंगे। आरोपी ने तब फायरिंग भी की थी। इस मामले की शिकायत राजेश राजा ने सिविल लाइंस थाने में की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उलटा मझोला थाने की पुलिस वैभव और उसके पिता पर दबाव बना रही कि वह उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज देगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...