झूलाघाट। पिथौरागढ़ जिले से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक शिक्षक ने 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बना लिया। मामले का पता लगने पर परिजनों ने शिक्षक से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने के लिए 15 लाख में सौदा कर लिया। सौदे के बाद शिक्षक फरार हो गया है। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बैतड़ी जिले के पाटन नगरपालिका के एक स्कूल में शिक्षक लक्ष्मी कांत पनेरू ने विद्यालय की 13 वर्षीय छात्रा को रात में अपने कमरे में बुलाया और उसे हवस का शिकार बना लिया।
शिक्षक ने 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बनाया हवस शिकार, रिपोर्ट दर्ज
RELATED ARTICLES







