Friday, September 18, 2026
Home Crime India फगवाड़ा में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, एक युवक घायल

फगवाड़ा में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, एक युवक घायल

अरुण कुमार को लगी तीन गोलियां, ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

पंजाब। फगवाड़ा के रावलपिंडी गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो युवकों ने एक अन्य मोटरसाइकिल सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में अरुण कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों की सतर्कता से भाग रहे हमलावरों में से एक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घायल अरुण कुमार, जो अमरीक सिंह नामक व्यक्ति का नौकर बताया जा रहा है, सुबह उन युवकों का पीछा कर रहा था जो पिछले कई दिनों से अमरीक सिंह की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। जब अरुण ने रानीपुर कंबोआ गांव के पास उन्हें रोकने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं। तीन से चार राउंड फायरिंग में अरुण की बांह, टांग और कूल्हे में गोलियां लगीं।

घटना की सूचना मिलते ही रावलपिंडी थाना प्रभारी मेजर सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं, डीएसपी फगवाड़ा ने सिविल अस्पताल जाकर घायल अरुण कुमार से बयान दर्ज किए।

अकाली दल के देहाती अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंदी ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से एक हमलावर को गन्ने के खेत में दबोच लिया गया, जबकि दूसरा युवक फरार हो गया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...