Friday, September 18, 2026
Home Crime India कॉलेज के पास सुनसान इलाके में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप, पुलिस जांच...

कॉलेज के पास सुनसान इलाके में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप, पुलिस जांच में जुटी

दुर्गापुर रेप केस से मचा हड़कंप,  कॉलेज से मांगी गई रिपोर्ट

दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ दिन पहले भाजपा महिला सांसद पर हमले की घटना से प्रदेश हिला नहीं था कि अब दुर्गापुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक निजी मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है।

कॉलेज के पास सुनसान जगह पर की दरिंदगी

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली ओडिशा निवासी छात्रा अपनी सहेली के साथ शुक्रवार रात डिनर के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया, मोबाइल फोन छीन लिया और कॉलेज कैंपस से सटे सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की सहेली किसी तरह मौके से भागकर बच गई। घटना के बाद आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देंगे।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद घायल छात्रा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने छात्रा के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, छात्रा की सहेली से भी पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात के समय की परिस्थितियों को समझा जा सके।

माता-पिता पहुंचे दुर्गापुर, एनसीडब्ल्यू की टीम भी करेगी मुलाकात

घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के माता-पिता दुर्गापुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से जल्द न्याय की गुहार लगाई है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने इस घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। सदस्य अर्चना मजूमदार के नेतृत्व में एक टीम शनिवार को दुर्गापुर पहुंच रही है, जो पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात करेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने कॉलेज से मांगी रिपोर्ट

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में कॉलेज प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। विभागीय अधिकारी ने कहा है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...