Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi नोएडा में अब तक की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट फ्रॉड: आर्किटेक्ट से 12...

नोएडा में अब तक की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट फ्रॉड: आर्किटेक्ट से 12 करोड़ उड़ाए, फर्जी कंसल्टेंट ने रचा पूरा खेल

 नोएडा- नोएडा में साइबर अपराधियों ने एक आर्किटेक्ट को शेयर बाज़ार में तेज़ मुनाफ़े का लालच देकर करीब 12 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। शहर में किसी व्यक्ति के साथ हुई यह अब तक की सबसे बड़ी साइबर फ्रॉड की वारदात बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर सभी संदिग्ध खातों की जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-47 में रहने वाले पीड़ित आर्किटेक्ट ने बताया कि 17 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर कियारा शर्मा नाम की एक महिला का संदेश आया। खुद को “इन्वेस्टमेंट ऐडवाइज़र” बताने वाली महिला ने दावा किया कि वह शेयर मार्केट में सुरक्षित तरीके से भारी मुनाफ़ा दिला सकती है। बातचीत बढ़ने के बाद उसने पीड़ित को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया।

कुछ ही समय बाद उस ग्रुप में एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करते ही पीड़ित के फोन में एक एप डाउनलोड हो गया। करीब एक महीने बाद उन्हें उसी एप से हटाकर एक नए व्हाट्सऐप ग्रुप में भेज दिया गया, जहां कई लोग स्क्रीनशॉट साझा कर यह दिखा रहे थे कि उनकी कमाई तेजी से बढ़ रही है। सोशल प्रूफ देखकर आर्किटेक्ट ने भी निवेश शुरू कर दिया।

शुरुआत में धोखेबाज़ों ने योजना के तहत उनके लगाए गए पैसों को दोगुना दिखाकर लौटा दिया, जिससे पीड़ित का विश्वास पूरी तरह बन गया। इसके बाद उन्होंने कई चरणों में लगभग 11.99 करोड़ रुपये ठगों के बताए खातों में भेज दिए। लेकिन जब उन्होंने रकम निकालने की बात कही, तो उन पर टैक्स और चार्ज के नाम पर 17 करोड़ रुपये अतिरिक्त जमा करने का दबाव बनाया गया। पैसे देने से इनकार करने पर पीड़ित को ग्रुप से बाहर कर दिया गया।

एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल के अनुसार, जिस-जिस बैंक खाते में रकम भेजी गई है, उनकी जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में निवेश से जुड़ी साइबर ठगी तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में व्यापारी से 9 करोड़, पूर्व सैन्य अधिकारी से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 5 करोड़, और अलग-अलग मामलों में 6 करोड़ की ठगी सामने आ चुकी है। नैनीताल बैंक के सर्वर से छेड़छाड़ कर 16 करोड़ रुपये की साइबर जालसाजी भी दर्ज है।

पुलिस के अनुसार ठग पहले लोगों के डाटा से उनकी आर्थिक स्थिति का अनुमान लगाते हैं, फिर अचानक व्हाट्सऐप या टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर “ट्रेनिंग”, “रिव्यू” या “हाई प्रॉफिट” के बहाने ठगी करते हैं। इनमें नाइजीरियाई गिरोह सहित कई बड़े नेटवर्क सक्रिय हैं।

अधिकारियों ने निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा:

  • किसी भी एप या वेबसाइट की विश्वसनीयता की पुष्टि जरूर करें।

  • निवेश हमेशा केवल SEBI द्वारा रेगुलेटेड प्लेटफॉर्म पर ही करें।

  • सोशल मीडिया पर “कम समय में बड़ा मुनाफा” जैसे ऑफर तुरंत पहचानें—ये धोखाधड़ी के संकेत होते हैं।

  • बड़ी कंपनियों के नाम पर आने वाले संदेशों से भी सावधान रहें—कई गिरोह इनके नाम पर भी फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...