Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP भदोही केस: हाईकोर्ट ने सपा विधायक को दी राहत, नहीं मिला उकसावे...

भदोही केस: हाईकोर्ट ने सपा विधायक को दी राहत, नहीं मिला उकसावे का प्रमाण

मृतका के परिजनों ने भी नहीं ठहराया विधायक को जिम्मेदार, कोर्ट ने सबूतों के आधार पर सुनाया फैसला

भदोही। एक नाबालिग घरेलू सहायिका की रहस्यमयी मौत के मामले में फंसे समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने कहा कि उपलब्ध तथ्यों से यह साबित नहीं होता कि विधायक ने पीड़िता को आत्महत्या के लिए मजबूर किया या किसी साजिश में शामिल थे। मामले में कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

मामला सितंबर 2024 का है, जब एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इस मामले में 14 सितंबर को स्थानीय पुलिस ने विधायक और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पीड़िता के साथ काम करने वाली एक अन्य किशोरी ने पुलिस को बताया था कि घर में उन्हें डांट-फटकार के साथ कभी-कभी मारपीट का भी सामना करना पड़ता था, जिससे मृतका तनाव में थी और काम छोड़ना चाहती थी।

विधायक की ओर से दाखिल जमानत याचिका में यह दलील दी गई कि मृतका एक युवक से संपर्क में थी, जो उसे उसकी कुछ तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था। कॉल डिटेल रिकॉर्ड से भी पता चला कि घटना से पहले मृतका ने उसी युवक से बात की थी।

सरकारी वकील एफआईआर दर्ज करने में हुई पांच दिनों की देरी का स्पष्ट कारण अदालत को नहीं बता सके। वहीं, मृतका के माता-पिता ने अपने बयान में विधायक को सीधे तौर पर दोषी नहीं ठहराया। चूंकि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया गया है, ऐसे में अदालत ने सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका को खारिज करते हुए सशर्त जमानत मंजूर कर ली।

अब विधायक जाहिद बेग को एक निजी मुचलके और दो जमानतदारों के साथ रिहा होने की अनुमति दी गई है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...