Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर बैटरी का तेजाब...

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर बैटरी का तेजाब फेंकने का प्रयास

पति समेत 11 ससुरालियों पर हत्या के प्रयास और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

लालगंज- दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने महिला पर बैटरी का तेजाब डालने की कोशिश की। पुलिस ने पति सहित 11 ससुरालजनों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की तहरीर के अनुसार, उसकी शादी मुंडेरवा थाना क्षेत्र के भैसा पांडेय निवासी मयंक पांडेय के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही पति और उसके परिवारजन लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। जब मांग पूरी नहीं हुई, तो महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

मामले में यह भी आरोप है कि ससुरालवालों ने महिला पर बैटरी का पानी (तेजाब) डालकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता वर्तमान में लालगंज थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके में रह रही है।

थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह ने बताया कि आरोपी पति मयंक पांडेय, ससुर विंदेश्वरी पांडेय, सास रामरती देवी, चचेरे जेठ प्रवीन और दीपक पांडेय, बड़े ससुर सतीशचंद्र पांडेय, छोटे ससुर फूलचंद्र पांडेय, चचेरी सास नीलम, चचेरी जेठानी प्रियंका, तथा ननद प्रीति और प्रिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...