Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP अवैध धर्मांतरण के आरोपी छांगुर के घर ATS की दबिश, 300 करोड़...

अवैध धर्मांतरण के आरोपी छांगुर के घर ATS की दबिश, 300 करोड़ का नेपाल कनेक्शन

उत्तरप्रदेश: आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) की एक टीम शुक्रवार दोपहर उतरौला के मधपुर गांव पहुंची। टीम अवैध धर्मांतरण और हवाला फंडिंग के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर को साथ लेकर वहां पहुंची थी। दोपहर करीब 1:30 बजे एक स्कॉर्पियो वाहन से टीम सीधे छांगुर के आवास पर गई और सुरक्षा कारणों से रास्ते को सील कर दिया गया।

ATS टीम छांगुर को मकान के पीछे के रास्ते से अंदर लेकर गई और मौके पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस और एजेंसियां अभी भी दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी हैं।

तीन साल में 500 करोड़ की विदेशी फंडिंग, पाकिस्तान और नेपाल कनेक्शन उजागर

ATS की जांच में खुलासा हुआ है कि जमालुद्दीन उर्फ छांगुर को बीते तीन वर्षों में लगभग 500 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग मिली है। इनमें से 200 करोड़ रुपये की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बाकी 300 करोड़ का ट्रांजैक्शन नेपाल के माध्यम से किए जाने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, नेपाल के काठमांडू, नवलपरासी, रुपनदेही और बांके जिलों में 100 से ज्यादा बैंक खाते खुलवाए गए, जिनमें पाकिस्तान, दुबई, सऊदी अरब और तुर्किए से फंड भेजा गया। ये फंड अवैध धर्मांतरण और कट्टरपंथी गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे थे।

कैश डिपॉजिट मशीन और एजेंट नेटवर्क का इस्तेमाल

फंडिंग को नकद में बदलने के लिए सीडीएम (कैश डिपॉजिट मशीन) का इस्तेमाल किया गया। नेपाल में सक्रिय एजेंट 4–5% कमीशन पर नकद निकाल कर छांगुर तक पैसा पहुंचाते थे।

ATS सूत्रों के मुताबिक, रायबरेली में हाल ही में पकड़े गए साइबर अपराधियों का भी इस नेटवर्क से कनेक्शन है। उनके तार पाकिस्तान और दुबई जैसे देशों से जुड़े हैं। गिरोह ने कुल मिलाकर करीब 700 करोड़ रुपये का संदिग्ध ट्रांजैक्शन किया है, जिसमें अयोध्या, लखनऊ, बलरामपुर और गोंडा भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...