Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India राजस्थान में एटीएस-आईबी की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध मौलवी हिरासत में

राजस्थान में एटीएस-आईबी की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध मौलवी हिरासत में

जोधपुर, सांचौर और पीपाड़ में एक साथ छापेमारी, आतंकी नेटवर्क और विदेशी फंडिंग से जुड़ाव के इनपुट

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर, सांचौर और पीपाड़ में शुक्रवार तड़के आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। गृह मंत्रालय के निर्देश पर की गई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में एजेंसियों ने तीन संदिग्ध मौलवियों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में इनके विदेशी फंडिंग और आतंकी संगठनों से संपर्क के सुराग मिले हैं।

पहली कार्रवाई जोधपुर के चौखा इलाके में हुई, जहां टीम ने अयूब पुत्र गफ्फार को गिरफ्तार किया। जांच में उसके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज, मोबाइल और चंदे से जुड़ी रसीदें बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि अयूब का संपर्क एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से था।

सांचौर में दूसरी कार्रवाई के दौरान एक मदरसे पर छापा मारा गया, जहां मौलवी उस्मान को हिरासत में लिया गया। सूत्रों के अनुसार, उस्मान पर विदेश से फंडिंग लेकर आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने के आरोप हैं। टीम ने मदरसे को सील कर जांच शुरू कर दी है।

तीसरी छापेमारी पीपाड़ कस्बे में हुई, जहां मसूद पुत्र अनवर को गिरफ्तार किया गया। मसूद पिछले कुछ दिनों से भूमिगत था, लेकिन एटीएस ने तकनीकी निगरानी के आधार पर उसे दबोच लिया। उसके पास से भी कई संवेदनशील दस्तावेज और विदेशी संपर्कों से जुड़ी जानकारियां मिली हैं।

जोधपुर पुलिस, एटीएस और आईबी की टीमें फिलहाल इलाके के मदरसों और किराए के मकानों की तलाशी अभियान चला रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई कई सप्ताह से जारी निगरानी और तकनीकी इनपुट्स के आधार पर की गई है।

सूत्रों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में किसी बड़ी आतंकी साजिश के संकेत मिले हैं। फिलहाल तीनों संदिग्धों से गहन पूछताछ जारी है और आधिकारिक बयान जल्द जारी किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...