Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi टिफिन को लेकर बहस- 14 साल की लड़की के चेहरे पर क्लासमेट ने...

टिफिन को लेकर बहस- 14 साल की लड़की के चेहरे पर क्लासमेट ने ब्लेड से हमला कर किया घायल 

नई दिल्ली। दिल्ली के गुलाबी बाग में 14 साल की लड़की को उसके क्लासमेट ने कथित तौर पर ब्लेड से हमला करके घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल लड़की के चेहरे पर 17 टांके आए हैं। पीड़िता का परिवार घटना में शामिल छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन मिले एक वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया। जिसमें लड़की के चेहरे पर गंभीर चोटें दिखाई दे रही थीं। पुलिस ने मामले की बुधवार से जांच शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, घटना 29 अप्रैल को सुबह करीब 11.20 बजे घटी जब वह और उसकी क्लासमेट लंच कर रहे थे। कुछ लड़कियों ने उसके दोस्त का टिफिन छीन लिया और वहां से भाई गई। जिसे लेकर दोनों में तब तीखी बहस शुरू हो गई जब पीड़िता के दोस्त ने उनसे अफना टिफिन वापस मांगा। पीड़िता ने मामले में बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन बहस और बढ़ गई। इस दौरान क्लासमेट ने उसपर ब्लेड से हमला कर दिया

पीड़िता के परिवार का आरोप है कि घटना के बाद स्कूल से किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। पीड़िता की मां ने कहा, ‘मेरी बेटी के चेहरे पर 17 टांके लगे हैं। उसकी हालत अभी भी गंभीर है। हमले के बाद किसी ने उसे अस्पताल ले जाने तक में मदद नहीं की।’ पीड़िता की बड़ी बहन ने कहा, ‘मेरी बहन जिसके चेहरे पर चोट लगी है, वह 9वीं कक्षा की छात्रा है। जब उसके दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ, तो वह सभी को शांत करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन उसी पर हमला कर दिया गया। पुलिस को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।’

झगड़े का एक कथित वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में स्कूल के अंदर एक लड़की के चेहरे पर कथित तौर पर ब्लेड से हमला करते हुए दिखाया गया। इसमें लड़की के चेहरे के दाहिनी ओर घाव नजर आ रहा है और पीड़िता के गाल के आधे हिस्से से खून बहता दिख रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...