Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन के देवर व सास की...

प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन के देवर व सास की हत्या की, ननद पर किया हमला, गिरफ्तार 

दिल्ली। वेलकम इलाके में बहन के प्रेम विवाह से नाराज आरोपी द्वारा बहन के देवर व सास की हत्या और ननद पर हमले के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे फरार दोषी को यमुना विहार इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी कोविड के दौरान मार्च 2021 में पेरोल लेने के बाद से फरार चल रहा था। इस दौरान वह सीलमपुर से भजनपुरा के बीच रात में ऑटो चलाता था और इलाके में ही छिपकर रह रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान यमुना विहार निवासी दिलशाद के रूप में हुई है। उससे पूछताछ कर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि दिलशाद की बहन ने अपने घर के सामने रहने वाले युवक से प्रेम विवाह कर लिया था।

इस बात से दिलशाद और उसका परिवार खासा नाराज था। बदला लेने की नियत से आरोपी ने अपने परिवार व दोस्तों के साथ मिलकर जीजा के परिवार पर हमला कर दिया। आरोपी ने बहन के देवर, सास और बहन की ननद पर 27 मार्च 2006 में हमला किया। सास व देवर को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया जबकि गर्दन में सरिया से हमला कर ननद को जख्मी कर दिया गया। लोकल पुलिस ने मामला दर्ज कर दिलशाद व अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच अदालत ने दिलशाद व अन्यों को उम्र कैद की सजा सुना दी।

कोविड के दौरान जेल में बंद दिलशाद को 10 मार्च 2021 को पेरोल पर रिहा कर दिया गया, लेकिन बजाए जेल में सरेंडर करने के आरोपी गायब हो गया। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम उसकी तलाश करती रही। इस बीच टीम को पता चला कि आरोपी गांधी नगर के कैलाश नगर में छिपा है, लेकिन पुलिस को वहां कामयाबी नहीं मिली। काफी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी यमुना विहार में कहीं छिपकर रह रहा है। पुलिस की एक टीम ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी ऑटो चलाकर अपना गुजारा कर रहा था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...