Friday, May 15, 2026
Home Crime Delhi गर्लफ्रेंड को प्रताड़ित करने से नाराज नाबालिग ने युवक पर चाकू से...

गर्लफ्रेंड को प्रताड़ित करने से नाराज नाबालिग ने युवक पर चाकू से किया हमला, इलाज के दौरान मौत

दिल्ली। मैदानगढ़ी इलाके में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रताड़ित करने से नाराज नाबालिग ने 25 साल के युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के कई वार करने के बाद आरोपी फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़ित गंगाराम उर्फ संजय उर्फ खांडू (25) को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 16 वर्षीय नाबालिग को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि गंगाराम उसकी गर्लफ्रेंड को प्रताड़ित कर रहा था। कई बार उसने उसे मना भी किया था, लेकिन वह बाज नहीं आ रहा था। गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया। मृतक गंगाराम परिवार के साथ संजय कॉलोनी, भाटी माइंस, मैदानगढ़ी इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता गुलाब सिंह के अलावा अन्य सदस्य हैं। घर के पास ही वह मैकेनिक का काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे वह वर्कशॉप में मौजूद था। इस बीच नाबालिग वहां पहुंचा। दोनों के बीच बहस होने लगी।

इस बीच अचानक नाबालिग ने चाकू निकालकर गंगाराम पर वार करना शुरू कर दिया। चाकू के कई वार करने के बाद आरोपी फरार हो गया। गंगाराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग को दबोच लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ मैदानगढ़ी इलाके में चोरी और हमला करने के छह मामले पहले से दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...