Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने की दामाद की हत्या,...

बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने की दामाद की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

नई दिल्ली। झूठी आन की खातिर की गई हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के छपरा निवासी धर्मवीर जयराम गिरी के रूप में हुई है। आरोपी ने तीन अक्तूबर 2023 को बीच बाजार दामाद सूरजकांत की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। दरअसल धर्मवीर की बेटी ने सूरजकांत से पिता की मर्जी के बगैर प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दामाद और ससुर में विवाद हो गया। बदला लेने की नीयत से धर्मवीर ने सूरजकांत की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बिहार से फरार हो गया था। सूरजकांत के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे।

बेरहमी से हुई हत्या के बाद खूब हंगामा हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा दे रहा था। फिलहाल उसने दिल्ली में शरण ली हुई थी। काफी प्रयास के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उसे ढूंढा है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि छपरा हत्याकांड का आरोपी दिल्ली की गीता कॉलोनी में छिपा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। इस बीच टीम को पता चला कि आरोपी गीता काॅलोनी में एसडीएम ऑफिस के पास आने वाला है।
फौरन मौके पर जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि सूरजकांत ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसकी बेटी से शादी की थी। विरोध करने पर उसके साथ झगड़ा कर कई शिकायतें दर्ज करा दी थीं। धर्मवीर के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। बदला लेने की नीयत से उसने सूरजकांत की हत्या कर दी। पुलिस ने धर्मवीर को गिरफ्तार कर उसकी सूचना बिहार पुलिस को दे दी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...