Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली में अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, करोड़ों की हेरोइन के...

दिल्ली में अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, करोड़ों की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट पर करारा प्रहार करते हुए दो तस्करों को अलग-अलग कार्रवाई में दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में मादीपुर निवासी अंशुल राणा और गंगा प्रसाद उर्फ विक्की शामिल हैं। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान कुल 2 किलो से अधिक हेरोइन, नशे की सप्लाई में इस्तेमाल एक स्कूटी और रैकेट के संचालन में प्रयुक्त छह मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

अपराध शाखा के डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि वेस्टर्न रेंज-2 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अंशुल राणा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने वाला है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर पवन सिंह और एसआई अनुज छिकारा के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और द्वारका सेक्टर-8 स्थित डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास से उसे धर दबोचा। तलाशी में उसके बैग से 2.034 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पूछताछ में सामने आया कि अंशुल राणा को यह हेरोइन गंगा प्रसाद उर्फ विक्की से मिली थी, जो इसे उत्तर प्रदेश के बरेली से मंगवाता था। इसके बाद तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने लक्ष्मी नगर इलाके से गंगा प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गंगा प्रसाद पर पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...