Friday, September 18, 2026
Home Crime India अमृतसर में युवक की हत्या के बाद शव को एक्टिवा पर घुमाया,...

अमृतसर में युवक की हत्या के बाद शव को एक्टिवा पर घुमाया, हमले का ड्रामा कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

अमृतसर- अमृतसर में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया, जहां 22 वर्षीय युवक की हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को एक्टिवा पर रखकर इलाके में घुमाया और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ दी। हालांकि सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

मृतक की पहचान कुणाल के रूप में हुई है। उसके पिता पवन कुमार ने बताया कि बुधवार को कुणाल की बहन के प्लस टू में पास होने की खुशी में परिवार में जश्न का माहौल था। देर रात कुणाल घर से मोमोज लेने निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने जब उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसने थोड़ी देर में आने की बात कही, लेकिन बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया।

अगली सुबह परिवार को थाना ए डिवीजन से सूचना मिली कि रानी बाजार शरीफपुरा इलाके में कुणाल का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक देर रात इलाके में दो गुटों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कुछ घरों में तोड़फोड़ और पथराव के निशान मिले थे, जबकि वहीं पर कुणाल की लाश पड़ी थी। शुरुआत में इसे आत्मरक्षा में हुई हत्या बताने की कोशिश की गई।

लेकिन जब पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पूरा मामला सामने आ गया। फुटेज में दिखाई दिया कि वंश और उसके साथियों ने पहले कुणाल की बेरहमी से पिटाई की और बाद में उसे गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी शव को एक्टिवा पर रखकर अपने इलाके में ले गए और वहां फेंककर खुद ही तोड़फोड़ कर हमले की झूठी कहानी तैयार की, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

थाना ए डिवीजन के एसएचओ इंस्पेक्टर जसदीप सिंह ने बताया कि मामले में वंश और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम में युवक के शरीर से गोली मिलने की पुष्टि हुई है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

कुणाल सैलून में काम करता था। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...