Thursday, May 21, 2026
Home Crime India NIA के शिकंजे में आया हिजबुल से जुड़ा नार्को-टेरर आरोपी शेरा, पुर्तगाल...

NIA के शिकंजे में आया हिजबुल से जुड़ा नार्को-टेरर आरोपी शेरा, पुर्तगाल से हुआ गिरफ्तार

अमृतसर – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े कथित नार्को-टेरर नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी इकबाल सिंह उर्फ शेरा को पुर्तगाल से गिरफ्तार कर भारत लाया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। अब उससे पंजाब में पूछताछ की जाएगी।

जांच एजेंसी के अनुसार, शेरा अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर बरामद 532 किलो हेरोइन मामले का मुख्य आरोपी है। यह अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी में से एक मानी जा रही है। एनआईए का दावा है कि आरोपी पाकिस्तान से संचालित ड्रग्स और आतंकी फंडिंग नेटवर्क का अहम हिस्सा था।

एजेंसी के मुताबिक, शेरा भारत में अपने नेटवर्क के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाता था। ड्रग्स बेचकर मिलने वाले पैसों को हवाला चैनलों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकियों तक पहुंचाया जाता था। जांच में सामने आया है कि इस पैसे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने में किया जाता था।

इकबाल सिंह उर्फ शेरा मूल रूप से पंजाब के अमृतसर का निवासी है। साल 2020 में केस दर्ज होने के बाद वह भारत छोड़कर फरार हो गया था और बाद में पुर्तगाल में जाकर छिप गया। उसके खिलाफ अक्टूबर 2020 में गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था, जबकि जून 2021 में इंटरपोल नोटिस भी जारी किया गया था।

सरकारी और कूटनीतिक प्रयासों के बाद आखिरकार आरोपी का प्रत्यर्पण संभव हो सका। एनआईए के अनुसार, शेरा ने पंजाब में ड्रग्स सप्लाई, वसूली और हवाला ट्रांसफर के लिए एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर रखा था। एजेंसी का दावा है कि उसके सीधे संबंध पाकिस्तान में बैठे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों से थे।

यह मामला सबसे पहले पंजाब पुलिस ने दर्ज किया था। जांच की शुरुआत हिजबुल के ओवरग्राउंड वर्कर हिलाल अहमद शेरगोजरी की गिरफ्तारी के बाद हुई थी, जिसके पास से करीब 29 लाख रुपये की ड्रग्स से जुड़ी रकम बरामद हुई थी। बाद में जांच में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों से भी लाखों रुपये बरामद किए गए थे। इसके बाद यह मामला एनआईए को सौंप दिया गया था।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जमीन विवाद में युवक की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा...

ओडिशा में काला जादू के शक में युवक की हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर जलाया शव

ओडिशा -  कटक जिले से मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काला जादू करने के संदेह में ग्रामीणों...

प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जमीन विवाद में युवक की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा...

ओडिशा में काला जादू के शक में युवक की हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर जलाया शव

ओडिशा -  कटक जिले से मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काला जादू करने के संदेह में ग्रामीणों...

प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने...

प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने...

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव में परिवार के चार लोग घायल

फतेहाबाद- गांव ढाणी रामपुरा में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि करीब 20 से...

उज्जैन में अंधे कत्ल का खुलासा, चाचा ने फावड़े से की भतीजे की हत्या

उज्जैन -  मुरलीपुरा क्षेत्र में मजदूर युवक की हत्या के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के चाचा को...

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर - जिला शहरी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने 8 साइबर ठग दबोचे

 नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का...

घर में सो रहे युवक पर हथौड़े से हमला, इलाज के दौरान मौत

प्रेम विवाह की रंजिश का आरोप मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के...

नोएडा की कंपनी में करोड़ों की क्रिप्टो ठगी का आरोप, साइबर थाने में केस दर्ज

नोएडा- नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी के संचालक ने अपने कारोबारी साझेदार समेत कई लोगों पर करोड़ों रुपये की क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन की...