Friday, May 15, 2026
Home Crime UP शराब पिलाकर भारी लोहे की वस्तु से सिर पर वार कर उतारा...

शराब पिलाकर भारी लोहे की वस्तु से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने इस तरह किया मामले का खुलासा 

उत्तर प्रदेश। फिरोजाबाद के डीएवी इंटर कॉलेज के मुख्य लिपिक सुरेशचंद्र गौतम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। गौतम का शव 23 सितंबर की रात को सादाबाद-जलेसर मार्ग पर नगला ब्राह्मण की मढ़ैया की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर लहूलुहान हालत में मिला था। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में एक महिला और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आलाकत्ल भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य लिपिक की हत्या साथी अध्यापक ने शराब पिलाने के बाद की थी।

सीओ सादाबाद गोपाल सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को चौकीदार व अन्य व्यक्ति की सूचना पर लावारिस शव बरामद किया गया। मरने वाले के सिर पर चोट के निशान थे। इस मामले में थाना सहपऊ में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। शव की शिनाख्त सुरेशचंद्र गौतम पुत्र लक्ष्मीनारायण गौतम निवासी कोटला रोड रानी नगर भट्ठे वाली गली थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई। वह डीएवी इंटर कॉलेज फिरोजाबाद में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण किसी भारी लोहे की वस्तु से सिर पर चोट पहुंचाना आया था।
पुलिस अधीक्षक ने सीओ सादाबाद के नेतृत्व में घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की थी। एसओजी और स्वाट टीम को भी लगाया गया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व अन्य साक्ष्य एकत्रित किए। इनके आधार पर 30 सितंबर को घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त हरवेंद्र उर्फ नीरज की निशानदेही पर आला कत्ल लोहे की रॉड, मृतक का चश्मा, पैन व मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और स्कूल का पहचान पत्र बरामद किया गया।

हरवेंद्र ने पूछताछ में बताया कि वह डीएवी इंटर कॉलेज फिरोजाबाद में अध्यापक है और सुरेश से उसकी अच्छी-खासी दोस्ती थी। सुरेश के उसके घर पर आना-जाना था। इस कारण सुरेश की पत्नी से उसकी जान पहचान हो गई। कई दिनों से मृतक की पत्नी उससे कह रही थी कि सुरेश शराब पीकर दूसरों पर रुपये उड़ाता है और हम लोगों के रुपये नही देता है तो उसने कहा कि यदि सुरेश की मृत्यु उसके रिटायरमेंट से पहले हो जाए तो उसके बेटे मोनू को नौकरी मिल सकती है।

20 सितंबर को उसने मृतक का बेटा मोनू और पत्नी के साथ बैठकर पूरी योजना बनाई। योजना के अनुसार 23 सितंबर को शाम करीब 4.45 बजे उसने सुरेश को गांव पबरा चलने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और जलेसर पहुंचकर वहां से शराब लेकर उसको पिलाई। इसके बाद सादाबाद की तरफ चल दिए।

सादाबाद से पहले गंदे नाले से थोड़ी दूर चलकर मार्ग पर मोटरसाइकिल से उतरकर वह सड़क पर बैठ गया तो उसने मौके का फायदा उठाकर लोहे की रॉड से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरवेंद्र उर्फ नीरज पुत्र देवेंद्र निवासी नगला गांछ के अलावा मृतक मोनू एवं मृतक की पत्नी शामिल है। पुलिस टीम में निरीक्षक अशोक कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम, प्रभारी निरीक्षक सहपऊ अमित कुमार भी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

कुशीनगर में सनसनी: जीजा ने साली की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी गोली

कुशीनगर - उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बसडिला बुर्जुग गांव...

गाजियाबाद कैश वैन लूटकांड का खुलासा, एलएलबी छात्र समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद- गाजियाबाद में एनएच-9 पर हुई सनसनीखेज कैश वैन लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एलएलबी छात्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...