Thursday, May 14, 2026
Home Crime UP गाजियाबाद कैश वैन लूटकांड का खुलासा, एलएलबी छात्र समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद कैश वैन लूटकांड का खुलासा, एलएलबी छात्र समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद- गाजियाबाद में एनएच-9 पर हुई सनसनीखेज कैश वैन लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एलएलबी छात्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले करीब छह महीने तक इलाके की रेकी की और कई बार ट्रायल भी किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम, वारदात में इस्तेमाल कार और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद कैफ और रिजवान के रूप में हुई है। रिजवान एक लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि गिरोह का सरगना जुबैर है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। वारदात के बाद लूट की रकम को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया था।

जांच में पता चला कि बदमाशों को कैश वैन की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। उन्होंने पहले से ही यह पता कर लिया था कि एटीएम में कैश भरने के दौरान सुरक्षा में कहां कमी रहती है। वारदात वाले दिन आरोपी हथियार और औजार लेकर मौके पर पहुंचे और कैशियर व गार्ड के एटीएम के अंदर जाते ही चालक को धमकाकर कैश वैन लूट ली।

पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। मामले में अभी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। फरार आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस टीम की कार्रवाई की अधिकारियों ने सराहना की है।

RELATED ARTICLES

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

कुशीनगर में सनसनी: जीजा ने साली की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी गोली

कुशीनगर - उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बसडिला बुर्जुग गांव...

पिता ने सात साल के बेटे की गला दबाकर की हत्या, आरोपी पिता ने फंदा लगाकर दी जान

फरीदाबाद - जिले के दयालपुर गांव में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक युवक ने कथित तौर पर अपने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...