Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP जमानत पर बाहर आते ही आरोपी ने दोबारा किया किशोरी का अपहरण,...

जमानत पर बाहर आते ही आरोपी ने दोबारा किया किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज

फरमान सहित 6 नामजद, आधी रात घर से ले गई गैंग, पुलिस की तलाश तेज

उत्तर प्रदेश। रामपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जमानत पर जेल से बाहर आया आरोपी फिर से उसी किशोरी को उठा ले गया, जिसके अपहरण मामले में वह पहले जेल भेजा गया था। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फरमान सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश तेज कर दी है।

अगवानपुर क्षेत्र के एक युवक ने 2 अक्टूबर 2024 को सिविल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बहन को फरमान और उसके साथी अगवा कर ले गए। पुलिस ने उस दौरान किशोरी को बरामद कर कोर्ट में बयान के बाद उसे परिवार को सौंप दिया था। वहीं आरोपी फरमान ने बाद में सरेंडर किया और जेल चला गया था।

हाल ही में फरमान जमानत पर छूटकर बाहर आया और अब परिजनों का आरोप है कि उसने बुधवार आधी रात फिर किशोरी को जबरन उठा लिया। तहरीर के मुताबिक घटना उस समय हुई जब परिवार रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गया था। बीमार मां की सेवा के लिए 17 वर्षीय किशोरी और एक भाई घर पर मौजूद थे।

पीड़ित का कहना है कि रात करीब 1 बजे फरमान अपने साथियों साबिर, रिज़वान और इमरान के साथ घर पहुंचा और किशोरी को कार में डालकर ले गया। किशोरी का भाई कार जाते हुए देख चुका है। उसी ने बाद में युवक के चाचा फतह अली और आलम से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा गाली-गलौज कर दी।

सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने पुष्टि की कि तहरीर के आधार पर छह नामजद लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम किशोरी को ढूंढने और आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

बताया जा रहा है कि पिछली बार भी फरमान गिरफ्तारी से बचता रहा था और उसने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर किशोरी के परिवार को धमकी दी थी। अंत में उसने कोर्ट में जाकर सरेंडर किया था। इस बार फिर वही युवक जमानत पर बाहर आते ही दोबारा उसी किशोरी को उठा ले गया।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...