Monday, November 2, 2026
Home Crime India धर्मकोट में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की खुदकुशी

धर्मकोट में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की खुदकुशी

पशु बाड़े में लाइसेंसी दुनाली से खुद को मारी गोली

हरियाणा। उपमंडल व्यासपुर के धर्मकोट गांव में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। विजिलेंस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर सरदार कंवर सिंह (72) ने पशु बाड़े में जाकर अपनी लाइसेंसी दुनाली से खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान उन्होंने बंदूक को गर्दन के पास लगाकर पांव के अंगूठे से ट्रिगर दबाया, जिससे गोली सिर के आर-पार हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े मिले। सूचना पर पहुंची थाना व्यासपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पिछले दिनों से थे तनाव में, रास्ते को लेकर चल रहा था विवाद
परिजनों के मुताबिक, कंवर सिंह कुछ समय से तनाव में थे। घर वालों ने पुलिस को बताया कि वह सुबह रोज की तरह बाड़े की ओर गए थे, लेकिन कुछ देर बाद गोली चलने की जोरदार आवाज आई। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़े थे।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक का गांव में रास्ते को लेकर कुछ लोगों से विवाद भी चल रहा था। पुलिस इस विवाद वाले एंगल को भी गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है और उन लोगों से भी पूछताछ की जाएगी जिनसे जमीन रास्ते का झगड़ा चल रहा था।

पुलिस ने बंदूक कब्जे में ली
फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मृतक की दुनाली बंदूक भी सीज कर ली गई है। आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

जलालपुर। हरियाणा से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के पिता ने...

नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी का खुलासा, एनआईए ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पटना। नेपाल के रास्ते नकली भारतीय मुद्रा देश में लाकर बिहार के बाजारों में चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी...

बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कौशांबी। बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की कील छीनकर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को कौशांबी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने चलाया सघन अभियान, दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे ऋषिकेश। अवैध शराब की बिक्री...

देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद

बंजारावाला क्षेत्र के दो घरों को बनाया था निशाना, नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को दिया अंजाम देहरादून। राजधानी देहरादून...

मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

देहरादून। राजधानी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना रायपुर पुलिस ने मत्स्य निदेशालय...

पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार

पीलीभीत। शहर में एक युवक ने युवती और उसके दो रिश्तेदारों पर शादी के लिए दबाव बनाने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और बाद में...