Thursday, September 17, 2026
Home Crime India निजी बस पर फायरिंग कर यात्रियों को डराने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस...

निजी बस पर फायरिंग कर यात्रियों को डराने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी बुद्धसिंह धर दबोचा गया

शेरगढ़। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने शेरगढ़ इलाके में निजी बस पर फायरिंग कर यात्रियों को डराने और अवैध वसूली की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए संयुक्त टीम बनाकर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक शेरगढ़ थाना क्षेत्र के देड़ा गांव के पास बस रूट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान आरोपी बुद्धसिंह और उसके साथियों ने जैसलमेर से दिल्ली जा रही एक निजी बस को रास्ते में रोका। आरोपियों ने हथियार लहराते हुए बस के पास हवाई फायर किए, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। साथ ही बस चालक और स्टाफ को धमकाकर अवैध वसूली की कोशिश की गई।

घटना का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने इसे गंभीर माना और तुरंत विशेष टीमें गठित करने के आदेश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत और वृत्ताधिकारी रतनसिंह की सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। खुफिया जानकारी के आधार पर की गई घेराबंदी में पुलिस ने मुख्य आरोपी बुद्धसिंह पुत्र रिडमलसिंह राजपूत, निवासी खिरजां (थाना शेरगढ़) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है और घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी का प्रयास जारी है। अधिकारियों के अनुसार इस पूरे ऑपरेशन में डीएसटी और शेरगढ़ थाना टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी नारायण टोगस ने बताया कि इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...