Sunday, June 21, 2026
Home Crime Delhi अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के भाई से की गई 93,980 रुपये की ठगी,...

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के भाई से की गई 93,980 रुपये की ठगी, पढ़िए पूरी खबर 

दिल्ली- एनसीआर। साइबर अपराध थाना पश्चिम क्षेत्र में जालसाज ने कस्टमर केयर सर्विस के नाम पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के भाई (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) से 93,980 रुपये की ठगी की है। जालसाज ने डेबिट कार्ड का नंबर व ओटीपी भी मांगा। शक होने के कारण पीड़ित ने नंबर नहीं दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पालम विहार स्थित अंसल सोसाइटी निवासी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल जमीर उद्दीन शाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने उत्तराखंड के मसूरी में आवास के लिए बुकिंग डॉट काम पर अपना अकाउंट बनाया हुआ है जिसमें उन्हें टैक्स के रूप में रिफंड करना था।

इसके लिए उन्होंने गूगल पर बुकिंग डॉट काम का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। इस नंबर पर कॉल करने के बाद उनसे 9,398 रुपये का भुगतान यूपीआई के माध्यम से करने को कहा गया तो उन्होंने भुगतान कर दिया, लेकिन पुष्टि नहीं होने पर इसी नंबर पर फिर से संपर्क किया गया तो उसने फिर से भुगतान करने का आग्रह किया।

इसी तरह एक मार्च को ही छह बार में कुल 93,980 रुपये का भुगतान कर दिया। छह बार भुगतान करने के बाद भी रकम बुकिंग डॉट कॉम पर जमा नहीं हुई तो उन्होंने दोबारा उसी नंबर पर संपर्क किया।

इसके बाद नंबर पर बात करने वाले व्यक्ति ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल से डेबिट कार्ड नंबर और उसका पिन मांगा। पीड़ित को संदेह हो गया कि किसी जालसाज ने धोखाधड़ी करके उनसे 93,980 रुपये की ठगी कर ली है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...

शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार शूटर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड की जांच तेज हो गई...

नीट परीक्षा से ठीक पहले 22 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर साझा किया आखिरी वीडियो

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत प्रताप विहार क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नीट (NEET)...

शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सफर के दौरान मामूली विवाद में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने...

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...