Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi धनवसूली और फ्लैट कब्जाने की नीयत से दोस्त और उसके अन्य दोस्तों...

धनवसूली और फ्लैट कब्जाने की नीयत से दोस्त और उसके अन्य दोस्तों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप 

दिल्ली- एनसीआर। लिव-इन रिलेशन में रह रही युवती ने रिश्तों में दरार आने पर धनवसूली और फ्लैट कब्जाने की नीयत के चलते दोस्त और उसके तीन साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ है। बीए पास युवती ने साजिश के तहत कार किराये पर ली और उसमें सवार होकर शहर भर में घूमी। चार घंटे बाद घर पहुंची और पुलिस कंट्रोल रूम को सामूहिक दुष्कर्म की सूचना देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन ने महिला की पोल खोल दी। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने रुपये वसूलने की मंशा के चलते साजिश रचने की बात स्वीकार की है।

डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि महिला ने बताया कि ग्रे कलर की कार सवार दीपक चौहान उर्फ मोहनती, वैभव चौहान उर्फ रोबिन और एक अज्ञात ने उसे अगवा किया, नशीला इंजेक्शन लगाया, गर्दन पर ज्वलनशील केमिकल डालकर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। बयान में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महरौली रेलवे क्रॉसिंग पर कूड़े के ढेर में फेंकना बताया था। चार टीमें गठित की गईं और जांच में 112 सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पता चला कि महिला रात 8.27 बजे पर खुद फ्लैट से निकली और कार में सवार हुई चार घंटे बाद उसी गाड़ी से उतरी और फ्लैट में दाखिल हुई।

मेडिकल में पुष्टि नहीं हुई
महिला की मोबाइल लोकेशन इस दौरान सत्यम बिल्डिंग आरडीसी राजनगर और अन्य स्थानों पर मिली। घटना के समय पर आरोपी वैभव चौहान की लोकेशन मोरटी में मिली, जबकि अन्य की लोकेशन भी अलग-अलग स्थान पर मिली। बताया कि महिला ने गर्दन पर ज्वलनशील पदार्थ डालना, हैवानियत करने का भी आरोप लगाया था, जिसकी मेडिकल में पुष्टि नहीं हुई। ऐसे में आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) बेईमानी से संपत्ति हड़पना, 230 मृत्यु दंड के लिए झूठे साक्ष्य जुटाना, 308(3) जबरन वसूली करना और 352 जानबूझकर अपमान करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सुधार गृह भेजा जा रहा है।

पहले भी दोस्त और उनकी मां पर करा चुकी है दो मुकदमे
डीसीपी सिटी राजेश कुमार के अनुसार गौतमबुद्धनगर की निवासी आरोपी महिला ने अवंतिका नगर निवासी विकास त्यागी के खिलाफ 12 जून 2024 को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना, मारपीट, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करने, तीन वर्षों तक दुष्कर्म करने, पेट में लात मारकर गर्भपात करने का आरोप लगाकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। जबकि 164 के बयानों में सभी आरोपों का खंडन किया।

22 अगस्त 2024 को फिर से आरोप लगाया कि विकास त्यागी व उनके दोस्त दीपक त्यागी, जीजा विक्रांत त्यागी ने जबरन दबाव बनाकर बयान बदलवाए। विकास त्यागी की मां पर झूठी शादी कराना और उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और वीडियो प्रसारित कर मुकदमा दर्ज कराया था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...