अलीगढ़। फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ होटल में दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता मूल रूप से कासगंज की रहने वाली है और वर्तमान में अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके में रह रही है।
पीड़िता के अनुसार, 31 जुलाई को आरोपी ने उसे मसूदाबाद बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि वहां पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
मामले की जानकारी मिलते ही बन्नादेवी थाना पुलिस एक्शन में आ गई है। सीओ द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







