Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP चबूतरे को लेकर चल रहे विवाद में युवक पर किया जानलेवा हमला,...

चबूतरे को लेकर चल रहे विवाद में युवक पर किया जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

महोबा। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज में 10 फीट के चबूतरे को लेकर चल रहे विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। दबंगों ने युवक को गोली मार दी। घायल होकर जमीन पर गिरने के बाद धारदार हथियार व पत्थरों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मोहल्ला भैरवगंज निवासी देवीदीन कुशवाहा का पड़ोस के ही हीरा सिंह यादव से 10 फीट के चबूतरे को लेकर एक दशक से विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दिया। तब दोनों में समझौता हो गया था। शनिवार की रात एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। हीरा सिंह यादव रात को किराना दुकान से सामान लेकर वापस घर लौट रहा था। तभी देवीदीन ने अपने तीन साथियों के साथ हीरा सिंह पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली पेट में लगने से वह जमीन पर गिर गया।

इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार व पत्थरों से हमला कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सीओ चरखारी रविकांत व सर्विलांस टीम ने घटनास्थल की जांच कर दबिश दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने देवीदीन कुशवाहा, रामसेवक, जीतेंद्र साहू व भूपेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष शिवपाल सिंह का कहना है कि घटना में शामिल सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है।

गोली लगने और मारपीट में घायल हीरा सिंह को रात करीब दस बजे अस्पताल ले जाया गया। भीड़ अधिक होने और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने इलाज से पहले पुलिस सुरक्षा की मांग की। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीएमएस डॉ. पवन अग्रवाल ने परिजनों को उचित इलाज का आश्वासन देकर माहौल शांत कराया। इसके बाद घायल का उपचार शुरू हो सका।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...