Sunday, September 20, 2026
Home Crime India संपत्ति को लेकर बेटे ने की पिता की हत्या, मामला दर्ज

संपत्ति को लेकर बेटे ने की पिता की हत्या, मामला दर्ज

मुजफ्फरपुर। साहेबगंज थानाक्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 65 वर्षीय हरिहर भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि मृतक के छोटे बेटे ने अपने पड़ोसी अरुण कुमार के साथ मिलकर इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया। घटना के पीछे संपत्ति को लेकर पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हरिहर भगत पोल्ट्री फार्म के संचालक थे। घटना के वक्त वह अपने पोल्ट्री फार्म के बाहर खड़े थे, तभी छोटे बेटे बालेंद्र भगत और पड़ोसी अरुण कुमार ने मिलकर उन पर पांच गोलियां दाग दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक के मंझले बेटे ने पुलिस को बताया कि उनका भाई बालेंद्र भगत और पड़ोसी अरुण कुमार ने मिलकर हत्या की है। वे लंबे समय से जमीन विवाद को लेकर परिवार के अन्य सदस्य से नाराज थे। इस विवाद को लेकर पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी और हरिहर भगत को धमकियां दी जाती थीं। दो साल पहले एक बार उनके पिता का हाथ भी तोड़ दिया गया था। मंझले बेटे के मुताबिक, आज सुबह उनके पिता को पोल्ट्री फार्म पर बुलाया गया, जहां दोनों ने मिलकर उन्हें गोलियों से भून डाला।

ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने घटना को लेकर बताया कि हत्या का कारण परिवार के भीतर का विवाद था, जिसमें मृतक के छोटे बेटे और पड़ोसी का नाम सामने आया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...